फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

गुरुबख्शगंज थानेदार पर गिरी गाज, सुरेश बने नए एसओ

Sun, 04 Jul 2021 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
police
रायबरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में लापरवाही बरतने के आरोप में गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मुंशीगंज चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह को तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने एसपी को शिकायत दर्ज कराई थी कि सतांव द्वितीय से जिला पंचायत सदस्य मो.शरीफ को थानेदार ने गायब करके भाजपा के पक्ष में वोट डालने का दबाव बना रही हैं। हालांकि एसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में थानेदार को हटाया गया है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी को प्रभारी महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र लालगंज में तैनाती दे दी। पुलिस चौकी परामर्श केंद्र लालगंज की प्रभारी रहीं सुनीता कुशवाहा को भदोखर थाने की मुंशीगंज चौकी की कमान दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुंशीगंज चौकी इंचार्ज रहे सुरेश कुमार सिंह को गुरुबख्शगंज थाने का एसओ बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के पहले जिला पंचायत सदस्य मो.शरीफ इलाज के लिए जिला अस्पताल जा रहे थे, लेकिन राजघाट के पहले डीडीसी को गायब कर दिया गया था। इसकी शिकायत कांग्रेसियों ने एसपी से की थी।
एसपी के निर्देश पर डीडीसी की खोजबीन करके उसे उसके परिवारीजनों से मिलाया गया था। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान में संतोष कुुमारी ने बेहतर कार्य किया। इसी वजह से उन्हें अब लालगंज कोतवाली स्थित महिला पुलिस चौकी परामर्श केंद्र लालगंज भेजा गया है।

बेवजह के लगाए गए आरोप : संतोष कुमारी
गुरुबख्शगंज थानेदार रहीं संतोष कुमारी का कहना है कि उन्होंने अपना कार्य बेहतर ढंग से किया। कांग्रेसियों ने बेवजह के आरोप उन पर लगाए। डीडीसी मो.शरीफ को न तो परेशान किया गया और न ही किसी के पक्ष में वोट डालने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed