फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police

मुख्तार अंसारी का गुर्गा बन व्यापारी से मांगी दो लाख की रंगदारी, पुलिस ने दबोचा

Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
police
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। माफिया डान मुख्तार अंसारी का गुर्गा बनकर एक व्यापारी से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। यही नहीं रंगदारी न देने पर घर पर फायरिंग करने और बेटे की हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन

आरोपी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसा मांगा। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को लगा दिया। पुलिस टीमों ने कुछ ही घंटों में आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शहर में परचून की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने शुक्रवार रात 10.30 सूचना दी थी कि उसके व्हाट्सएप पर एक बदमाश ने मैसेज कर खुद को मुख्तार अंसारी का गुर्गा बताते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर घर पर फायरिंग करने व बेटे की हत्या करने की धमकी दी। साथ ही पुलिस को खबर करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद सीओ सदर महिपाल पाठक, सदर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी राम आशीष उपाध्याय की टीम को प्रकरण की जांच और गिरफ्तारी के लिए लगा दिया।
एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गल्ला मंडी स्थित ओवरब्रिज के पास से पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रत्नेश सोनकर के रूप में हुई है।
वह जफर नगर बैरहना का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने नया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनकर रंगदारी मांगी थी। आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, सिम, मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
कर्ज चुकाने के लिए मांगी रंगदारी
एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पत्नी के इलाज के लिए 15 हजार रुपये का कर्ज लिया था। कर्ज के बदले हर माह 1500 रुपये ब्याज भी आरोपी को देना था। इससे वह परेशान था।
उससे लगा कि वह व्यापारी से पैसा मांगेगा तो वह आसानी से रुपया दे देगा। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पीड़ित व्यापारी के नाम पते का खुलासा नहीं किया गया है। व्यापारी परचून की दुकान चलाता है।
नीरज नेपाली गैंग का सदस्य है रत्नेश
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रत्नेश सोनकर नीरज नेपाली गैंग का सदस्य है। वर्ष 2017 में हुए एक जानलेवा हमले के मामले में नीरज नेपाली के साथ आरोपी रत्नेश भी नामजद कराया गया था। हालांकि नीरज नेपाली अब कहां है, इसका पता नहीं है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

एसपी ने की पुलिस टीम की सराहना
एसपी श्लोक कुमार ने सीओ सदर महिपाल पाठक, सदर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्रीराम पांडेय, उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह भदौरिया समेत पूरी पुलिस टीम के कार्य की सराहना की। एसपी ने बताया कि यदि पुलिस तेजी न दिखाती तो आरोपी व्यापारी से दो लाख रुपये लेने में कामयाब हो जाता। इससे पहले कि वह अपने मंसूबे में कामयाब होता, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed