{"_id":"60118bb28ebc3e52e9072340","slug":"police-raibaraily-news-lko5618387131","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, 97 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया, 97 वाहनों का चालान
विज्ञापन
रतापुर में वाहन पर स्टीकर लगाते यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में बुधवार को शहरी क्षेत्र में सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के लिए चालकों को प्रेरित किया गया। चार पहिया वाहनों पर स्टीकर लगाकर और दो पहिया वाहन चालकों में पंफलेट का वितरण कर जागरूक किया गया।
यह अभियान शहर के मामा चौराहा, बरगद चौराहा, सिविल लाइन चौराहा, फिरोज गांधी चौराहा, रतापुर चौराहा, त्रिपुला चौराहा पर चलाया गया। जागरूकता अभियान के अतिरिक्त प्रवर्तन कार्य भी किया गया और शहर में बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वाले और बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग किए जाने पर 92 वाहनों का चालान किया गया।
अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता, प्रवर्तन सिपाही तीरथराज उपाध्याय, शेर सिंह, राकेश सिंह एवं विनीत पांडेय तथा जागरूकता अभियान में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त राम मोहन श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।