{"_id":"68c1dddd51b7fa2eee060671","slug":"police-officers-beat-up-workers-dinesh-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140664-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अफसरों ने कार्यकर्ताओं से की मारपीट : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अफसरों ने कार्यकर्ताओं से की मारपीट : दिनेश
Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह महावीर इंस्टीट्यूट में स्नातक शिक्षक एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बैठक कर रहे थे। तभी जानकारी मिली कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अफसरों ने मारपीट की है। झंडे और माइक हैंडसेट छीन लिए। जानकारी होने पर बीच-बचाव किया और धरने पर बैठ गया।
सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां इस कदर की थी कि जैसे कोई विदेश का राष्ट्राध्यक्ष रायबरेली आ रहा है। राहुल के दौरे पर वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया। पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
रूट डायवर्जन से आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ी। राज्यमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
दिनेश बोले- राहुल दगे हुए बम
सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी खुलने से देश के भाजपाई परेशान के जवाब में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पलटवार किया। राज्यमंत्री ने कहा है कि राहुल की दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की चोरी रायबरेली में पकड़ी गई थी। उन्होंने जनादेश का सम्मान नहीं किया। जनता पर इमरजेंसी थोप दी थी। राहुल गांधी दगे हुए बम हैं। कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन आज तक कभी भी किसी की मां अपमान नहीं किया। प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री के रोने पर हंसती हैं। बिहार जाकर प्रियंका बताती हैं कि प्रधानमंत्री तो यहां रोने आए थे।