{"_id":"6134e68e8ebc3e885f25b68b","slug":"police-officer-shifted-other-raibaraily-news-lko5941895102","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हटे, बहाई चौकी का मिला प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज हटे, बहाई चौकी का मिला प्रभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने दो निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। शहर के इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज निखिलेश कुुमार को हटाकर लालगंज की बहाई चौकी भेज दिया गया है।
निखिलेश तैनाती के दौरान से ही विवादित चल रहे थे। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. शिवकुमार के साथ अभद्रता किए जाने के मामले में उनकी शिकायत एसपी से की गई थी। अब शिवगढ़ थाने की गुमावां चौकी इंचार्ज कृष्णचंद्र को इंदिरा नगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
कस्बा डलमऊ के चौकी इंचार्ज रमेशचंद्र जायसवाल को हटाकर लालगंज कोतवाली भेज दिया गया। एक धोखाधड़ी के मामले की विवेचना में रमेशचंद्र पर मनमानी के आरोप लग रहे थे। उनके स्थान पर अब मिल एरिया थाने में तैनात दरोगा सुनील वर्मा को डलमऊ कस्बा चौकी प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल बाद प्रभारी चौकी न्यायालय रहे दरोगा गोपालमणि मिश्रा को लालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई। लालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज रहे दिलीप कुमार राय को लालगंज कोतवाली भेजा गया।
पुलिस लाइंस में तैनात निरीक्षक रेखा सिंह को मिशन शक्ति का नोडल अधिकारी एवं महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। अपराध शाखा में तैनात श्यामचंद्र त्रिपाठी को एसपी का पेशकार बनाया गया है।
इसके अलावा बहाई चौकी इंचार्ज अशोक कुुमार को एम्स चौकी प्रभारी, एम्स चौकी प्रभारी त्रियुगी नारायण मिश्रा को सरेनी थाने का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
संतोष कुमार यादव डीह थाने से वरिष्ट उपनिरीक्षक महराजगंज, मनोज कुमार यादव गादंगज थाने से गुमावां चौकी, मो.जिब्राइल सरेनी से प्रभारी चौकी न्यायालय, अशोक कुमार तिवारी प्रभारी चौकी घुरवारा से थाना मिल एरिया, मनोज कुमार यादव लालगंज से प्रभारी चौकी घुरवारा, बृजेंद्र सिंह नसीराबाद से प्रभारी चौकी परैया नमकसार, शिवकुमार मिश्रा हरचंदपुर से गदागंज, नीलम यादव बछरावां से सलोन और बबीता पटेल को सदर कोतवाली से बछरावां कोतवाली भेजा गया है। एसपी का कहना है कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज बचे, कारखास हटा
जमीनी विवाद मामले में दिलचस्पी रखने वाले चर्चित सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार कुर्सी बचाने में सफल रहे। कहा जा रहा है कि इस बार तो वह बच गए, लेकिन जल्द ही उन पर कार्रवाई हो सकती है। उनकी शिकायत एसपी से हो चुकी है। मिल एरिया थाने में तैनात सिपाही उदयवीर यादव को हटाकर बछरावां कोतवाली भेज दिया गया है। वह मिल एरिया थाने का कारखास था।
मिट्टी खनन मामले में उसकी शिकायत एसपी तक पहुंची थी। इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं हरचंदपुर थाने में तैनात एक होमगार्ड जो थाने का कारखास बताया जा रहा है, उसकी शिकायत भी एसपी तक पहुंची है। सीओ सदर महिपाल पाठक ने बताया कि शिकायत मिलने पर मिल एरिया थाने में तैनात सिपाही को हटा दिया गया है।