{"_id":"5fe0f6e18ebc3e41a512c642","slug":"police-of-four-police-stations-chase-for-one-and-a-half-hours-the-vehicle-overturned-and-the-miscreants-fled-raibaraily-news-lko5560837171","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार थानों की पुलिस ने डेढ़ घंटे किया पीछा, गाड़ी पलटी और बदमाश भाग गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार थानों की पुलिस ने डेढ़ घंटे किया पीछा, गाड़ी पलटी और बदमाश भाग गए
विज्ञापन
रायबरेली। प्रतापगढ़ हाईवे पर सलोन के पास टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़कर भागे बदमाशों ने रविवार रात करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस को छकाया। चार थानों और चौकियों की पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए सक्रिय हुई, लेकिन पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा सकी।
हालांकि गाड़ी के पलटने के बाद बदमाश भाग गए, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आए। वाहन से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। अज्ञात के खिलाफ भदोखर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
रविवार रात करीब 12 बजे बिना नंबर की एसयूवी सवार बदमाशों ने प्रतापगढ़ हाईवे पर सलोन कोतवाली क्षेत्र में लग्जरी बस के चालक से मारपीट की। सूचना पर सलोन कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा पर घेराबंदी की, लेकिन बदमाश टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
सलोन पुलिस ने पीछा किया। परशदेपुर चौकी और डीह थाने की पुलिस को इसकी सूचना दी गई। यहां की पुलिस भी सक्रिय हो गई, लेकिन बदमाशों को पुलिस नहीं पकड़ पायी।
अंत में बदमाशा परशदेपुर-रायबरेली मार्ग पर आ गए। सूचना पर मिलने पर भदोखर पुलिस भी सक्रिय हो गई। जब तक मौके पर भदोखर पुलिस पहुंचती मुलिहामऊ गांव के पास बदमाशों का वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
बदमाश आराम से भाग भी गए, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगे। भदोखर पुलिस मौके पहुंची तो एसयूवी से दो तमंचे बरामद किए। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके भदोखर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
भदोखर एसओ रामाषीश उपाध्याय का कहना है कि मुलिहामऊ के बाद पलटी एसयूवी से दो तमंचे बरामद किए गए हैं। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। गाड़ी बिना नंबर की थी।