{"_id":"69a4907fa8f9d3a5a4024f14","slug":"police-keeping-an-eye-on-sensitive-areas-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152301-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: संवेदनशील इलाकों पर पुलिस की नजर
Mon, 02 Mar 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। ईरान में खामनेई की मौत और होली को लेकर जिले में चौकसी बरती जा रही है। खासकर संवेदनशील इलाकों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो संदिग्ध लोगों पर नजर रख रहे हैं। यदि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि कुमार ने रविवार को दोपहर बाद शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर, कहारों का अड्डा, किला बाजार, तेलियाकोट समेत अन्य स्थानों पर पैदल भ्रमण किया। नागरिकों से बातचीत की और सभी से शांति बनाए रखने के लिए कहा।
एसपी ने बताया कि ईरान की घटना और होली पर्व के मद्देनजर पूरे जिले में चौकसी बरती जा रही है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को क्षेत्र भ्रमण पर रहने के लिए कहा गया है। किसी ने माहौल को बिगाड़ा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार, सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने टीम के साथ कहारों का अड्डा, तेलियाकोट, बैहरना, घोसियाना के अलावा रेलवे, बस स्टेशनों का भ्रमण किया।