फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police investigation

सलाखों के पीछे भेजा गया सेल्समैन, प्रधान की धरपकड़ को छापामारी

Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
police investigation
महराजगंज (रायबरेली)। शराब कांड में महिला समेत 10 लोगों की मौत के मामले में शनिवार को आरोपी सेल्समैन राम प्रताप यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने सेल्समैन के घर से एक पेटी विंडीज ब्रांड की देसी शराब भी बरामद की। घर से बरामद शराब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
वहीं आरोपी प्रधान केतन बहादुर सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कहा जा रहा है कि पुलिस उसके करीब तक पहुंच गई है। जल्द प्रधान पुलिस के शिकंजे में होगा।
वहीं हिरासत में लिए गए ठेकेदार से पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है, लेकिन वह पुलिस के पूछे गए सवालों का सही तरीके से जवाब नहीं दे रहा है।
महराजगंज के पहाड़पुर गांव में विंडीज ब्रांड की देसी शराब पीने से महिला समेत दस लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में दो ईंट-भट्ठा श्रमिक भी शामिल थे।
विज्ञापन

मामले में पहाड़पुर के ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद यादव की तहरीर पर सरकारी देसी शराब के ठेके के ठेकेदार व महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पोत राम का पुरवा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह और सेल्समैन राम प्रताप के खिलाफ हत्या, आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में महराजगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में गुरुवार को ही पुलिस ने ठेकेदार व सेल्समैन को हिरासत में ले लिया था। रविवार को पुलिस ने सेल्समैन को जेल भेज दिया। एसपी श्लोक कुमार के मुताबिक ठेके के अलावा सेल्समैन घर पर ही शराब रखकर बिक्री करता था। उसके घर से एक पेटी विंडीज ब्रांड की देसी शराब बरामद हुई है।
बरामद शराब का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। ठेकेदार से पूछताछ करके घटना के बारे में और पड़ताल की जा रही है। शराब कांड में 10 लोगों की मौत के मामले में ग्राम प्रधान केतन बहादुर सिंह के भी शामिल होने की बात सामने आई है। प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रायबरेली समेत अन्य जनपदों में उसके नाते-रिश्तेदारी में दबिश दे रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
जितेंद्र प्रताप को मिली महराजगंज कोतवाली की जिम्मेदारी
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद एसपी ने महराजगंज कोतवाली में नए स्टाफ की तैनाती कर दी है। पुलिस लाइंस में तैनात और लखनऊ से आए निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को महराजगंज कोतवाली की जिम्मेदारी दी है।

वहीं हरचंदपुर थाने में तैनात दरोगा श्रवण कुमार श्रीवास्तव को थुलवांसा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि महराजगंज शराब कांड के मामले में महराजगंज कोतवाल नारायण कुशवाहा, थुलवांसा चौकी इंचार्ज राजकुमार को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से कोतवाल व चौकी इंचार्ज का पद खाली चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed