फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   police beaten farmer in confusion of animal smuggler

किसान को मवेशी तस्कर समझकर पुलिस ने पकड़ा और पीटा

Tue, 01 Mar 2022 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
police beaten farmer in confusion  of animal smuggler
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार की रात खेत की रखवाली करने गए किसान को मवेशी तस्कर समझकर पुलिस ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी गई। सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने शिवगढ़ थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घंटों हंगामे के बाद थानेदार ने किसान को छोड़ दिया, जिस पर लोगों का गुस्सा शांत हुुआ।
विज्ञापन

रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर खास गांव के पास वध करने के लिए मवेशियों को बांधकर रखा गया है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां पर करीब 15 मवेशी बंधे थे। पुलिस ने मवेशियों को सुपुर्दगी में ले लिया, जबकि एक किसान को भी हिरासत में ले लिया। सोमवार की सुबह भारी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर थाने का घेराव किया। किसान राजेंद्र कुमार को फर्जी तरीके से पकड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पुलिस ने राजेंद्र के साथ बदसलूकी करने के साथ पिटाई भी की। दो घंटे तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। सभी ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में थानेदार के समझाने पर लोग शांत हुुए। थानेदार जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि जहां पर मवेशी बंधे थे, वहां पर किसान भी मौजूद था। इसलिए उसे पकड़कर लाया गया था, लेकिन जांच में खेत की रखवाली किए जाने की बात सामने आने पर किसान को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed