फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   PM, no emperor not believe in him at all: Sonia

पीएम हैं, कोई शहंशाह नहीं जो उनकी हर बात मान लें : सोनिया

Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 01 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
PM, no emperor not believe in him at all: Sonia
रायबरेली में मंगलवार को बच्चों से मिलतीं सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला
लंदन में आर्म्स डीलर द्वारा राबर्ट बाड्रा को करोड़ों रुपये का बंगला भेंट किए जाने के आरोप को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने परिवार के खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री हैं, कोई शहंशाह नहीं हैं, जिनकी हर बात मानी जाए। वे यहां डलमऊ नगर पंचायत भवन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थीं।
विज्ञापन


दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची सोनिया गांधी ने पहली बार मीडिया से बेबाक बातचीत की। मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल पर सवाल पर सोनिया ने कहा कि विकास के सारे दावे झूठे हैं। देश में गरीबी है। लोग दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखे से किसान परेशान हैं। उन्हें राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सरकार विकास के मोर्चे पर फेल है और लोग महंगाई से जूझ रहे हैं। पर सरकार व भाजपा नेता जनता के बीच विकास के झूठे दावे कर जश्न मना रहे हैं।

कहा कि मोदी प्रधानमंत्री हैं, शहंशाह नहीं कि उनकी हर बात मानी जाए। गांधी परिवार पर लगातार लगाए जा रहे करप्शन के आरोपों के सवाल पर सोनिया ने कहा कि हर दिन नए-नए आरोप लगाए जा रहे हैं। यह एक साजिश है। विपक्ष की ओर से किया जा रहा कांग्रेस मुक्त भारत का दुष्प्रचार भी इसी साजिश का हिस्सा है।


दामाद राबर्ट वाड्रा को लंदन में एक आर्म्स डीलर द्वारा भेंट किए गए करोड़ों रुपये के बंगले के आरोप पर सोनिया ने कहा कि यह भी उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है। यदि यह सही है तो इसकी जांच कराई जाए, सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार की असलियत जान गई है। आने वाले समय में जनता ही उन्हें सबक सिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed