Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pledge for national unity taken on Patel Jayanti

Raebareli News: पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता की ली शपथ

Sun, 01 Nov 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pledge for national unity taken on Patel Jayanti
खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 
रायबरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। विभिन्न स्थानों पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट सभागार में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अंजूलता ने सरदार पटेल के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। संचालन एसएस पांडेय ने किया। इस मौके पर उमेश यादव, शक्ति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा और सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान की ओर से भी जयंती मनाई गई। महासभा के राष्ट्रीय सचिव मान सिंह पटेल ने कहा कि आज हम जिस विशाल और अखंड भारत का स्वरूप देख रहे हैं, उसके निर्माण में सरदार पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में जयकरण वर्मा, दुर्गेंद्र वर्मा, जवाहरलाल पटेल और सत्यनारायण पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। एसपी रवि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ रवाना की। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। शहर में सीओ आशीष निगम के नेतृत्व में भी रन फॉर यूनिटी निकाली गई। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

उप प्रधानाचार्य सुनीता सिंह समेत शिक्षकों और कर्मचारियों ने सरदार पटेल के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया। मलिकमऊ चौराहे के निकट विभिन्न समाजसेवी संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ भंडारे का आयोजन किया। जगतपुर में भी रन फॉर यूनिटी निकाली गई।

राजकीय महाविद्यालय हरिपुर निहस्था में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। संचालन डॉ. राजेश कुमार ने किया। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों और छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। खीरों पुलिस ने एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए मार्च किया। शिवगढ़ में पुलिस के सहयोग से कैरियर प्लस इंटर कॉलेज में रन फॉर यूनिटी आयोजित हुई। इसमें बलवंत सिंह शाही, प्रदीप त्रिवेदी, इंदूबाला सिंह आदि मौजूद रहे।


रन फॉर यूनिटी का आयोजन
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। आरेडिका खेलकूद संघ एवं कार्मिक विभाग की ओर से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन और मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं वरिष्ठ उप महाप्रबंधक महेश सिंह ने प्रतिभागियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।


आचार्य नरेंद्र देव की जयंती भी मनाई
रायबरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से सुपर मार्केट स्थित जिला कार्यालय में सरदार पटेल के साथ महान समाजवादी चिंतक, दार्शनिक और शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पट्टी विधायक राम सिंह पटेल ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए समर्पित रहा।


सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने आम लोगों के अधिकारों के लिए भी संघर्ष किया। हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर रामेश्वर पटेल, उमेश चौधरी, अवधेश पटेल, प्रेम नारायण चौधरी, राज पटेल, गुरुप्रसाद चौधरी, रामशरण चौधरी, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।

खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 

खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 

खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 

खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 

खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 

खीरों कस्बा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मार्च निकलते पुलिसकर्मी व अन्य। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed