{"_id":"693f143ea53e785fa20b8ebd","slug":"players-playing-a-football-match-on-sunday-at-lalganj-baiswara-inter-college-campus-raebareli-news-c-101-1-slp1006-146859-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फाइनल में भिड़ेंगी गोरखपुर और कानपुर की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फाइनल में भिड़ेंगी गोरखपुर और कानपुर की टीमें
Mon, 15 Dec 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
लालगंज बैसवारा इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को फुटबाल मैच खेलते खिलाड़ी।
लालगंज (रायबरेली)। बैसवारा इंटर कॉलेज खेल मैदान पर चल रहे सूबेदार एवं लाल साहब स्मारक राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पांचवें दिन रविवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले मैच में टाउन क्लब लालगंज और सद्भावना स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह और सपा नेता उमाशंकर चौधरी ने मैच का शुभारंभ किया। दोनों टीमों ने मध्यांतर तक कई प्रयास किए, लेकिन गोल नहीं कर सके। मध्यांतर के बाद भी मैच बिना गोल के समाप्त हुआ। इसके बाद परिणाम टाई ब्रेकर से तय हुआ। गोरखपुर ने चार के मुकाबले दो गोल से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। गोरखपुर की ओर से भीष्म यादव, सरफुद्दीन, अनस शेख और आलम ने गोल किए।
दूसरे सेमीफाइनल में डीएफए कानपुर और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच मुकाबला हुआ। हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। मैच के पांचवें मिनट में कानपुर के प्रथम सिंह ने पहला गोल दागा। मध्यांतर के बाद कानपुर के धीरज यादव ने बढ़त 2-0 कर दी। 59 वें मिनट में लखनऊ के मिसाल खान ने गोल कर अंतर कम किया, लेकिन 72 वें मिनट में कानपुर के ऋतुराज ने तीसरा गोल करते हुए टीम को बढ़त दिलाई। कानपुर ने यह मुकाबला 3-1 से जीतकर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया।
फाइनल मैच सद्भावना क्लब गोरखपुर और डीएफए कानपुर के बीच सोमवार को खेला जाएगा। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर देवेंद्र बहादुर सिंह बैजनाथ विश्वकर्मा, निरंजन राय, डॉ. नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह रज्जू, उमेश श्रीवास्तव, राजेंद्र राठौड़, विजय बहादुर सिंह, दीपक सिंह, एसके श्रीवास्तव, राम बहादुर सिंह बड़े बाबू, प्रकाश सिंह, आदित्य सिंह, स्वयंवर सिंह व भवानी प्रसाद मौजूद रहे। संवाद