फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   plantation

पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए इस बार रोपे जाएंगे 47 लाख, सभी विभागों को दिया गया लक्ष्य

Sat, 02 Jan 2021 08:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
plantation
रायबरेली। पर्यावरण को हराभरा बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस बार शासन से 2021-2022 के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। वन विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से 47 लाख नौ हजार 611 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन

वन विभाग किसानों को भी पौधे उपलब्ध कराएगा। इसमें सागौन, आंवला के अलावा अमरूद के पौधे भी किसानों को दिए जाएंगे। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदाई का काम शुरू कर दिया है। जिले में पिछले साल 34 लाख पौध रोपित करने का लक्ष्य दिया गया था।
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष पूरे जिले में 40 लाख पौधे रोपित किए गए थे। पिछले साल की तुलना में इस बार लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। ग्राम्य विकास विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत, रेल विभाग, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग खुद पौधे तैयार करेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों और किसानों को वन विभाग ही पौधे उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विभाग को कितना करना है पौधरोपण
विभाग पौधरोपण की संख्या
वन विभाग 1620000
पुलिस विभाग 8040
ग्राम्य विकास विभाग 1759320
राजस्व विभाग 200280
पंचायतीराज विभाग 200280
विकास प्राधिकरण 8040
उद्योग विभाग 13680
नगर पालिका व नगर पंचायत 26520
लोक निर्माण विभाग 12360
सिंचाई विभाग 12360
कृषि विभाग 337272
पशुपालन विभाग 6960
सहकारिता विभाग 8040
विद्युत विभाग 5520
माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा 29328
बेसिक शिक्षा 4008
प्राविधिक शिक्षा 6600
पर्यावरण विभाग 180000
स्वास्थ्य विभाग 11160
परिवहन विभाग 3720
रेलवे विभाग 22440
रक्षा विभाग 8040
उद्यान विभाग 221923
श्रम विभाग 3720
खोदवाए जा रहे गड्ढे : डीएफओ
वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लक्ष्य आ गया है। पौधरोपण के लिए नर्सरी में पौधे तैयार कराए जा रहे है। इसके साथ-साथ गड्ढे भी खोदवाए जा रहे हैं। बरसात के समय पौधरोपण कराया जाएगा।
- महेंद्र सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed