फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pipeline collapsed in two years

दो साल में ही ध्वस्त हो गई पाइप लाइन, गहराया पेयजल संकट

Sat, 25 Sep 2021 08:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Pipeline collapsed in two years
गदागंज (रायबरेली)। दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र के गौरा हरदो ग्राम पंचायत में दो साल पहले बनवाई गई पानी की टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है। पिछले कई महीने से पाइप लाइन लीकेज होने के कारण गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर जल निगम की टीम जांच करने आई थी, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ। इस पानी की टंकी के निर्माण में धन का बंदरबांट किया गया है। यही वजह है कि दो साल ही पाइप लाइन ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

लाखों की लागत से बनवाई गई पानी की टंकी से दीनशाह गौरा, मवई, पूरे गोपाल सिंह, बड़ा पुरवा, बरई, बखत का पुरवा, गौरा गढ़ी, सरांय, दुल्लापुर, लालगंज, जय सिंह का पुरवा, नकटीनारी 22 पुरवों को पानी की सप्लाई होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टंकी का निर्माण वर्ष 2019 में कराया गया है। शुरुआत में गांव तक पानी पहुंचा। उसके कुछ दिन बाद पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज हो गई। इस वजह से सभी गांवों की पानी की सप्लाई ठप है।
पाइप लाइन लीकेज होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पीने योग्य पानी खुले में बह रहा है, जिसे देखने वाला कोई नहीं है। इस ग्राम पंचायत और पुरवों की आबादी करीब 10 हजार है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है।
ग्रामीण सोनू दीक्षित, राजीव प्रताप सिंह, बजरंग सोनी, गंगाराम, कमलेश गौतम, राजेंद्र कुमार, विमल तिवारी, का कहना है कि मानकों की अनदेखी करके पाइप लाइन बिछाई गई थी, जिससे जगह-जगह पर लीकेज हो गए हैं। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है।

ग्राम प्रधान कुमकुम देवी का कहना है कि कई बार अवर अभियंता से शिकायत की गई। मौके पर जांच भी की, लेकिन उसके बावजूद पाइप लीकेज के लीकेज को ठीक नहीं कराया गया। उधर, जल निगम के अवर अभियंता वैभव पटेल ने बताया कि पानी की टंकी को ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया है। ग्राम पंचायत अपने स्तर से समस्या को दूर कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed