{"_id":"6935df3c948bbdd32d0ff2d9","slug":"pickle-factory-raided-sale-banned-raebareli-news-c-101-1-slko1031-146404-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अचार की फैक्टरी पर छापा, बिक्री पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अचार की फैक्टरी पर छापा, बिक्री पर लगाई रोक
Mon, 08 Dec 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
आचार फैक्टरी का जायजा लेती एफएसडीए की टीम एवं थानाप्रभारी राकेश चंद आनंद।
राही। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) और पुलिस टीम ने शनिवार शाम को एक अचार फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान टीम ने मिर्च के अचार का नमूना भरा। साथ ही अग्रिम आदेश तक फैक्टरी से खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। एफएसडीए के अधिकारी इससे बेखबर थे। पुलिस महकमे के अफसरों की सूचना पर फैक्टरी पर छापा मारा गया।
भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सौरभ उत्तम, संजय त्रिपाठी ने हरि ओम फूड प्रोडक्शन बाबूरिया जगदीशपुर में शाम करीब सात बजे छापा मारा। इस दौरान मिर्च का अचार संदिग्ध पाए जाने पर सैंपल लिया। फैक्टरी में खाद्य पदार्थों का निर्माण अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की थी कि फैक्टरी में मिलावटी पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस के साथ विभागीय अधिकारियों ने छापा मारा। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्टरी में पनीर समेत अन्य खाद्य पदार्थ नहीं बनते मिले।