फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Picket against the government for compensation

मुआवजे के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना

Wed, 01 Jul 2015 12:20 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में जनसमस्याओं की अनदेखी से आक्रोशित भाजपाइयों ने डलमऊ में प्रदर्शन करके नाराजगी जताई। वहीं अमेठी जिले की तिलोई तहसील में धरना दिया।
विज्ञापन


कहा कि मुआवजा पाने के लिए किसान तहसील के चक्कर काट रहे हैं और वहीं खाद व बीज का भी संकट है। जनता बिजली समस्या से जूझ रही है। इसके बावजूद जनसमस्याओं से निपटने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।


भाजपा की डलमऊ इकाई के कार्यकर्ताओं ने तहसील में युवा मोर्चा के पूर्व जिलामंत्री विनीत त्रिवेदी की अगुवाई में प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने ओलावृष्टि व बारिश में हुए नुकसान का मुआवजा बांटने में मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि मुआवजा पाने के लिए किसानों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ध्वस्त बिजली आपूर्ति व्यवस्था, सरकारी नलकूपों की मरम्मत न कराने और सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जताई। इस मौके पर परवेश द्विवेदी, परुण यादव, कमलेश सोनी, शुभम जायसवाल, पप्पू भारती, अर्पित शुक्ला, गुरु प्रसाद, गोविंद, विजय, राम सागर, अनिल कुमार मौजूद रहे।

 उधर, तिलोई तहसील में भाजपाइयों ने धरना देकर गुस्से का इजहार किया। इसके बाद एसडीएम डीपी पाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। जिला महामंत्री रमेश चंद्र तिवारी और जिला संयोजक राज कुमार तिवारी ने कहा कि समितियों में खाद व बीज नहीं है।


सिंहपुर नहर भी सूखी पड़ी है। इससे अन्नदाताओं को परेशानी हो रही है। इस मौके धर्मेश मिश्रा, अनिल बाजपेई, अनिल पांडेय, अखिलेश तिवारी, रामकृष्ण भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed