फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Pick-up, youth killed, 19 wounded

पिकअप पलटी, युवक की मौत, 19 घायल

Sun, 02 Apr 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Pick-up, youth killed, 19 wounded
हादसा - फोटो : अमर उजाला
भदोखर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पिकअप पर सवार एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। इसमें छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर एसओ आरके सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


पिकअप श्रमिकों को बैठाकर शनिवार रात डीह की ओर जा रही थी। यह सभी लोग रायबरेली में स्लैब डालने आए थे। रायबरेली-परशदेपुर मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पिकअप अनियंत्रित होकर पटल गई इससे उस पर सवार 20 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को जिलाअस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने श्रमिक मनोज कुमार निवासी पूरे पांडेय मजरे खौसनहा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र कुमार (25), अरविंद कुमार (20), आकाश (21) निवासी पूरे पांडेय, पुत्तूलाल (24), मतेंद्र कुमार (30) निवासी खौसनहा, शैलेंद्र कुमार (22) निवासी सलोन को भर्ती कर अन्य का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया। एसओ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed