फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   People will not go to Lucknow, Padmavat and KV Express

Raebareli News: लखनऊ नहीं जाएगी जनता, पद्मावत और केवी एक्सप्रेस

Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 25 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
People will not go to Lucknow, Padmavat and KV Express
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और जनता मेल के संचालन में बदलाव किया जाएगा। अगस्त और सितंबर में 56 दिन के लिए इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होगा, जिससे ये ट्रेनें लखनऊ नहीं जाएंगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को लखनऊ स्टेशन के बजाए आसपास के स्टेशन जाना होगा। इसके अलावा यशवंतपुर वाली ट्रेन भी लखनऊ के बजाए उतरेटिया से चलाई जाएगी। इस ट्रेन की मरम्मत की जिम्मेदारी रायबरेली स्टेशन को मिलेगी। कुछ ट्रेनों का लखनऊ में प्लेटफॉर्म बदल जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ स्टेशन पर अगस्त और सितंबर महीने में प्लेटफॉर्म नंबर दो पर सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाना है, जिसके लिए लखनऊ स्टेशन से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों का संचालन प्रभावित किया जाएगा। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस और देहरादून-बनारस जनता मेल 31 जुलाई से 24 सितंबर तक लखनऊ नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी एक अगस्त से 25 सितंबर तक लखनऊ स्टेशन से नहीं गुजरेगी। इन ट्रेनों को लखनऊ के बजाए आलम नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, उतरेटिया के रास्ते चलाया जाएगा। लखनऊ स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उतरेटिया और आलम नगर में ट्रेनें रुकेंगी। ये सभी ट्रेनें रायबरेली से होकर गुजरती हैं।

यशवंतपुर वाली साप्ताहिक ट्रेन को भी लखनऊ के बजाए उतरेटिया से चलाया जाएगा। यानी लखनऊ से सफर करने वाले यात्रियों को उतरेटिया आना होगा। यशवंतपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेन लखनऊ के बजाए उतरेटिया तक जाएगी। इसी तरह लखनऊ से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन लखनऊ के बजाए उतरेटिया से चलाई जाएगी। इस ट्रेन की मरम्मत की जिम्मेदारी रायबरेली स्टेशन को सौंपी गई है।


उतरेटिया में यात्रियों को उतारने के बाद खाली रेक रायबरेली आएगी, फिर वापस उतरेटिया से यात्रियों को लेकर यशवंतपुर रवाना होगी। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एकात्मता एक्सप्रेस, मालदा टाउन व ऋषिकेष वाली ट्रेन समेत कई ट्रेनों का लखनऊ में प्लेटफॉर्म भी बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed