फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   people suffering from fever

Raebareli News: बुखार की चपेट में आ रहे लोग

Wed, 27 Aug 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
people suffering from fever
जिला अस्पताल में ब्लड रिपोर्ट लेने के लिए लगी मरीजों की लाइन।
रायबरेली। बरसात में लोग तेजी से बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को बुखार के 18 मरीजों की हालत बिगड़ गई। सभी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। परचा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों तक मरीज परेशान हुए। भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों को ब्लड की जांच की रिपोर्ट भी नहीं मिली। ओपीडी में 1900 से अधिक रोगी इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


बुखार के चपेट में आने के बाद प्रेम (60), अर्पण (2 माह), आकाश (25), मरियम (7), हरिकेश (14), सचिन (15), शिवम (24), अविराज (32), निखिल (3), ओमकार (5) समेत 18 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बुखार के सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। खांसी, उल्टी, दस्त, सीने में दर्द के भी 13 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को ओपीडी में सुबह से ही मारामारी रही। परचा बनवाने के लिए काउंटर पर सुबह आठ बजे ही लंबी लाइन लग गई। ब्लड की जांच कराने के लिए भी लंबी लाइन लगी रही। तमाम मरीज परेशानी से बचने के लिए निजी पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए चले गए। मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दवा काउंटर पर ढाई बजे तक मरीजों की लाइन लगी रही। सीएमएस पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण बुखार के रोगी बढ़े हैं। लोग एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed