फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Paving way for Atal residential school in Kodar

कोडर में अटल आवासीय विद्यालय बनने का रास्ता साफ

Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Paving way for Atal residential school in Kodar
अटल आवासीय विद्यालय बनने का रास्ता साफ
विज्ञापन

प्रशासन ने कोडर गांव के पास चिह्नित की थी जमीन, भेजा था प्रस्ताव
- यूपी बजट में धन का किया गया प्रावधान
- रायबरेली के साथ ही पड़ोसी जनपदों के छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ
रायबरेली। शहर से करीब चार किलोमीटर दूर अटल आवासीय विद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। यूपी बजट में विद्यालय निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया। यहां पर स्कूल बनने से न सिर्फ रायबरेली, बल्कि पड़ोसी जनपदों के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। वो यहीं पर रहकर पढ़ाई कर सकेंगे। रायबरेली में इस तरह का दूसरा स्कूल होगा, जहां पर अच्छी तालीम देने के साथ ही बच्चों के रहने की सुविधा होगी। अभी तक नवोदय स्कूल महराजगंज है, जहां पर छात्र-छात्राओं के ठहरने की सुविधा है।
सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही है। सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में अटल आवासीय स्कूल बनवाने के लिए वर्ष 2019 से प्रयास शुरू किए गए थे। सदर तहसील प्रशासन से स्कूल के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल जितेंद्र सिंह ने शहर से करीब चार किमी दूर अकबरपुर-कछवाहा ग्रामसभा के कोडर गांव के पास अटल आवासीय स्कूल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

लेखपाल के मुताबिक यहां पर चार हेक्टेयर क्षेत्रफल से ज्यादा जमीन चिह्नितत की गई है। मंगलवार को अटल आवासीय स्कूल निर्माण के लिए बजट दिया गया है। ऐसे में अब रायबरेली के साथ ही पड़ोसी जनपद फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव के छात्र-छात्राओं को शिक्षा हासिल करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन राम अभिलाष ने बताया कि शहर से कुछ दूरी स्थित कोडर गांव के पास अटल आवासीय स्कूल के निर्माण के लिए पहले ही जमीन चिह्नित कर ली गई थी। पूरा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। बजट मिलने पर स्कूल का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस स्कूल के बनने से रायबरेली के साथ ही अन्य पड़ोसी जनपदों के बच्चों को पढ़ने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed