फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Patna special arrived one and a quarter hour late

Raebareli News: सवा घंटे देर से आई पटना स्पेशल

Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Patna special arrived one and a quarter hour late
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से बृहस्पतिवार को यात्री परेशान हुए। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से तपिश भी अधिक रही, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। फिरोजपुर कैंट से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेन सवा घंटे विलंब से आई। दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस ने साढ़े तीन घंटे और देहरादून से बनारस जाने वाली जनता मेल ने पौने तीन घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन



अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल व लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर एक घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस पौन घंटे, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस व शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं। किसी भी ट्रेन को जिले के स्टेशनों पर तय समय से ज्यादा देर तक नहीं रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed