{"_id":"67e44e25f2ec194a4d0d24f5","slug":"patients-suffering-from-diarrhea-and-fever-are-also-being-referred-from-chc-raebareli-news-c-101-1-slko1033-129855-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सीएचसी से डायरिया व बुखार के मरीज भी हो रहे रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सीएचसी से डायरिया व बुखार के मरीज भी हो रहे रेफर
Thu, 27 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डायरिया के चपेट में आने के बाद दो साल की अनाया को बेलाभेला सीएचसी पहुंचाया गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डलमऊ सीएचसी पहुंची 12 साल की शिफा को भी रेफर कर दिया। डीह में बुखार से पीड़ित होकर पहुंची 55 साल की रमा का अब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये तो नमूने मात्र हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों से रोजाना 25 से 30 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। रात में 26 मरीजों को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया। बुधवार से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक 13 मरीज सीएचसी से रेफर किए गए।
प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने बीती आठ मार्च को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ को सख्त निर्देश दिए थे कि सीएचसी स्तर पर मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था की जाए। मरीजों को परेशान करने के लिए जिला अस्पताल रेफर न किया जाए। सामान्य मरीजों को भी रेफर किए जाने की शिकायतों पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव के सख्त तेवर के बाद भी सीएचसी अधीक्षकों व डॉक्टरों की मनमानी नहीं थमी है। सामान्य मरीजों को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया जा रहा है। स्थिति यह है कि रात में सीएचसी पर पर्याप्त चिकित्सकों के उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्रा ने बताया कि सभी सीएचसी अधीक्षकों को मरीजों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं।