{"_id":"684b30049c40db18a6061bc3","slug":"patients-made-opd-slips-using-their-mobile-phones-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134964-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मरीजों ने मोबाइल से बनाया ओपीडी का परचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मरीजों ने मोबाइल से बनाया ओपीडी का परचा
Fri, 13 Jun 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में ऑनलाइन परचा बनाती महिमा तिवारी।
रायबरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी के लिए घर बैठे परचा बनाने का काम शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को 81 मरीज अपने मोबाइल पर परचा बनाकर अस्पताल पहुंचे। काउंटर पर टोकन नंबर बताकर परचा निलवाया। इन मरीजों को परचा बनवाने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ा।
मरीजों ने बताया कि मोबाइल पर परचा बनाने की सुविधा मिलने के बाद अब लाइन में खड़े होकर परेशान नहीं होना पड़ता है। बृहस्पतिवार को काउंटर पर ऑनलाइन 132 परचे बनाए गए। जिला अस्पताल की ओपीडी, पैथोलॉजी, इमरजेंसी, दवा भंडार सहित पूरे अस्पताल को ऑनलाइन करने का काम चल रहा है।
ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए ड्रिफ केस एप के माध्यम से स्वयं ही परचा बनाने की सुविधा दी गई है। इसके माध्यम से लोग घर में बैठकर ओपीडी का परचा बना सकते हैं। परचा काउंटर चार पर पहुंचकर टोकन नंबर बताकर कंप्यूटर से ऑनलाइन परचा निकलवा सकते हैं। ओपीडी में आईं रेखा देवी ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से परचा बना लिया था। इस कारण उन्हें परचा बनवाने के लिए लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ा। इससे समय बचा है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किए जा रह हैं। यह अच्छी बात रही कि बृहस्पतिवार को 81 मरीज अपने मोबाइल से ही परचा बनाकर आए। ऐसे में उन्हें लाइन में नहीं खड़े होना पड़ा।