फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Passengers forced to stand in the scorching sun

Raebareli News: चिलचिलाती धूप में खड़े होने को मजबूर मुसाफिर

Sat, 05 Apr 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 05 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Passengers forced to stand in the scorching sun
रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक टिनशेड के लिए अधूरे लगे एंगल
रायबरेली। शहर के रेलवे स्टेशन रायबरेली में प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर यात्रियों को चिलचिलाती धूप में खड़े होकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। यह समस्या काफी समय से बनी हुई है। टिनशेड लगाने का काम एक साल पहले शुरू हुआ, लेकिन रफ्तार धीमी होने से अब तक काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर पांच प्लेटफाॅर्म हैं, जिनमें से चार प्लेटफाॅर्मों पर ही ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से रोजाना 25 हजार यात्री सफर करते हैं। लखनऊ की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकती हैं। यहीं पर ही पूर्वी छोर के हिस्से पर टिनशेड नहीं लगा है। ज्यादातर ट्रेनों की जनरल बोगियां प्लेटफार्म के पूर्वी छोर के पास लगती हैं। टिनशेड न लगा होने से यात्रियों को बारिश और गर्मी में ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्मी बढ़ने लगी है तो तेज धूप की वजह से याात्रियों को दिक्कतें होने लगी हैं। टिनशेड न लगा होने से बेंच भी नहीं लगाई गई हैं, जिससे यात्री खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले प्लेटफाॅर्म नंबर एक के पूर्वी छोर पर 48 मीटर का टिनशेड लगवाने का काम शुरू हुआ, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। लोहे के खंभे लग गए हैं, लेकिन एंगल अधूरे लगाए गए हैं। शेड के लिए चादरों का पता नहीं है। दोपहर में पंजाब मेल और जनता मेल से सफर करने वाले यात्री राम बहादुर, अमृत पाल, रियाज अहमद, हंसराज ने कहा कि धूप तेज होने लगी है, जिससे टिनशेड न होने से धूप में खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। बैठने की जगह भी नहीं है। वरिष्ठ खंड अभियंता (कार्य) अरुण कुमार का कहना है कि टिनशेड तैयार करने के लिए शेड की चादर आते ही काम पूरा करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed