{"_id":"5f99bc5c8ebc3e9bde7bda8f","slug":"passengers-are-overwhelmed-by-the-jam-raibaraily-news-lko5475105147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से मुसाफिर पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से मुसाफिर पस्त
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सई नदी पर बने पुल की मरम्मत के काम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। हाल ये है कि लाखों मुसाफिर जाम के झाम से पस्त हैं। रात में सारस होटल के पास और दिन में बेहटा पुल के पास घंटों जाम लगने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ये है कि लखनऊ और प्रयागराज का सफर तय करने में यात्रियों को आठ से 12 घंटे का समय लग रहा है।
हाईवे स्थित सई नदी पर बने पुल की मरम्मत कार्य के चलते 05 नवंबर तक रूट डायवर्जन किया गया है। पुलिस अफसर भले ही बेहतर आवागमन कराए जाने का दावा कर रहे हों, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। यातायात के अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस जाम हटाने में नाकाम साबित हो रही हैं। सारस चौराहा, सिविल लाइंस, बरगद चौराहा, राजघाट के पास मंगलवार रात जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास बुधवार को एक किमी तक लंबा जाम लग गया। जो वाहन जहां थे, वहीं कुछ देर खड़े रहे।
जाम में फंसे लोगों को पसीना छूट आया। बावजूद जाम हटाने के लिए वहां पर पुलिस कर्मी नहीं दिखे। करीब एक से दो घंटे तक बेहटा पुल पर जाम लगने से लखनऊ और प्रयागराज जाने वाले मुसाफिरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। एसपी श्लोक कुुमार का कहना है कि वाहनों के आवागमन को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। ट्रैफिक प्रभारी, सीओ यातायात और संबंधित थानों के थानेदारों को जाम हटवाकर बेहतर तरीके से आवागमन कराने के निर्देश दिए गए हैं।