फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   passenger train cancle for four days

चार दिन निरस्त रहेगी पैसेंजर, बीच रास्ते से लौटेगी इंटरसिटी

Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
passenger train cancle for four days
रायबरेली। लखनऊ-वाराणसी वाया रायबरेली रेल मार्ग पर चलने वाले 11 ट्रेनें अगले चार दिन के लिए प्रभावित रहेंगी। इनमें एक जोड़ी ट्रेन 21 से 24 नवंबर तक निरस्त रहेगी, जबकि एक जोड़ी इंटरसिटी बीच रास्ते से लौटा दी जाएगी। सात ट्रेनों का संचालन बदले हुए मार्ग से होगा।
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन इसलिए प्रभावित रहेगा, क्योंकि कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य कराने जा रहा है। लखनऊ मंडल के कुंदनगंज स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 21 से 24 नवंबर तक रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

रेलवे के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर स्थित कुंदनगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इसलिए गाड़ी संख्या 54254 एवं 54253 लखनऊ-प्रयाग घाट-लखनऊ पैसेंजर 21 से 24 नवंबर तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 14219 एवं 14220 लखनऊ-वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन 21 से 23 नवंबर तक सिर्फ रायबरेली तक होगा। यानी कि यह गाड़ी रायबरेली से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी।
इन गाड़ियों का होगा मार्ग परिवर्तन
रेलवे ने सात गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन करने का फैसला लिया है। ये गाड़ियां रायबरेली नहीं आएंगी। इसके तहत 23 नवंबर को गाड़ी संख्या 12355 राजेंद्र नगर-जम्मूतवी अर्चना एक्सप्रेस वाराणसी-फैजाबाद-लखनऊ होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12875 पुरी-नई दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस 22 नवंबर को वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल 20 एवं 23 नवंबर को वाराणसी-सुल्तानपुर-लखनऊ होकर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 12356 जम्मूतवी-राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस 20 नवंबर को लखनऊ-फैजाबाद-वाराणसी होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 13168 आगरा कैंट-कोलकत्ता एक्सप्रेस 23 नवंबर को लखनऊ-फैजाबाद-वाराणसी होकर चलेगी।
गाड़ी संख्या 12876 नई दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 22 एवं 24 नवंबर को लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल 20 एवं 23 नवंबर को लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी होकर चलेगी।

प्रभावित रहेगा ट्रेनों का संचालन
ट्रेनों के संचालन में हुए परिवर्तन के संबंध में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने सूचना जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि रेलवे के आधारभूत ढाँचे को मजबूत करने के लिए कुंदनगंज स्टेशन पर इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का कार्य होना है, जिसके लिए 21 से 24 नवंबर तक लखनऊ-रायबरेली के मध्य गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। उधर, स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कुंदनगंज में साइडिंग के लिए तैयार की गई नई लाइन को जोड़ने का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed