फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Parties polling centers reached 648, the third phase today

केंद्रों पर पहुंची 648 पोलिंग पार्टियां, तीसरे चरण का मतदान आज

Sun, 06 Dec 2015 11:39 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
रविवार को चार ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की गई। महिलाएं अपने बच्चों के साथ ड्यूटी के लिए ब्लॉकों में पहुंची।
विज्ञापन


डीएम सूर्यपाल गंगवार और एसपी श्रीकांत सिंह ने ब्लॉकों में पहुंचकर पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। अधिकारियों ने मतदाताओं से किसी के दबाव न आकर निर्भीक होकर मतदान करने की बात कही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के तीसरे चरण में राही, अमावां, छतोह और डीह ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार की सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार सुबह सभी ब्लॉकों से 648 पोलिंग पार्टियां वाहनों से मतदान केंद्रों पर रवाना की गई। मतदान कर्मियों ने ब्लॉक पहुंचकर अपने मतदान केंद्र के बारे में जानकारी हासिल की और इसके बाद वाहन से केंद्रों के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान में महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस पर महिलाएं ड्यूटी करने के लिए अपने बच्चों के साथ ब्लॉक पहुंची। प्रधान के 213 और सदस्य के 2,669 पदों के लिए 4, 039 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

चार लाख 27 हजार 502 वोटर 648 बूथों पर मतदान करेंगे। एसपी श्रीकांत सिंह ने बताया कि प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के तीसरे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


तीसरे चरण में 41 अति संवेदनशील और 25 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। मतदान केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। किसी ने भी गड़बड़ करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed