{"_id":"6245e8ab52cc757c7857ba41","slug":"parking-free-in-district-hospital-raibaraily-news-lko6240132191","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पार्किंग और रैन बसेरे की सुविधा आज से मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में पार्किंग और रैन बसेरे की सुविधा आज से मुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिला अस्पताल आने वाले तीमारदारों व मरीजों को अब वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
जिला अस्पताल परिसर में एक अप्रैल से पार्किंग शुल्क वसूली पर रोक लगा दी गई है। सीएमएस डॉ. नीता साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
गुरुवार को सीएमएस डॉ. नीता साहू ने जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अल्ताफ हुसैन, डॉ. बीरबल एवं डॉ. जेकेलाल, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. बीआर यादव, उप नर्सिंग अधीक्षिका रंजना श्रीवास्तव, मैटर्न सरोजनी शर्मा, कार्यालय के प्रधान सहायक अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक की।
बैठक में मरीजों और तीमारदारों को एक अप्रैल से और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। शिकायतें मिलने के बाद सीएमएस ने पार्किंग ठेकेदार विजय कुमार का ठेका निरस्त कर दिया। साथ ही एक अप्रैल से अस्पताल परिसर में फ्री वाहन पार्किंग के आदेश दिए हैं।
बैठक में यह भी शिकायतें आईं कि रैन बसेरे में अराजक तत्व बैठकर शराब पीते हैं। साथ ही तीमारदारों को परेशान किया जाता है। सीएमएस ने रैन बसेरे के ठेकेदार विजय कुमार श्रीवास्तव का ठेका निरस्त कर दिया। उन्होंने एक अप्रैल से रैन बसेरे में ठहरने वाले लोगों से रुपये न वसूलने के आदेश दिए हैं। रैन बसेरे की लोगों को फ्री सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी।