{"_id":"6244a32b44810243c11313df","slug":"panic-due-to-cancellation-of-examination-in-many-districts-raibaraily-news-lko6238828177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जिलों में परीक्षा निरस्त होने से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जिलों में परीक्षा निरस्त होने से खलबली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। प्रदेश के कई जिलों में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र निरस्त होने की वजह से इस जिले में भी खलबली मची रही। यहां परीक्षा तो निरस्त नहीं हुई, लेकिन दूसरी पाली में परीक्षा केंद्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई। अफसरों के साथ ही सचल दलों ने फर्राटा भरा और ज्यादा से ज्यादा परीक्षा केंद्रों में छापा मारा। जीजीआईसी स्थित कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनीटरिंग के दौरान खास सतर्कता बरती गई, ताकि हर गतिविधि पर नजर रहे। दूसरी पाली में हुई अंग्रेजी की परीक्षा में 1494 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल का वाणिज्य का पेपर हुआ, जिसमें 123 परीक्षार्थियों में से 116 उपस्थित और सात अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में हाईस्कूल की सिलाई की परीक्षा हुई, जिसमें 49 में से 44 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। अंग्रेजी (पुराना पाठ्यक्रम) में 125 में से 92 उपस्थित और 33 अनुपस्थित रहे, जबकि अंग्रेजी (नया पाठ्यक्रम) में 26117 परीक्षार्थियों में से 24656 उपस्थित और 1461 अनुपस्थित रहे। पांच सचल दस्तों ने भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों में छापा मारा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही हैं। हर सेंटर पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हो रही है।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि 266 में 260, नर्वदेश्वर इंटर कॉलेज दुधवन के प्रधानाध्यापक रामप्रकाश ने बताया कि 485 में 456, मुरारमऊ इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि 215 में 212, गायत्री इंटर कॉलेज रालपुर के प्रधानाध्यापक अतुल ने बताया कि 104 में 103, जनता विद्यालय पूरे पांडे के प्रधानाचार्य अवध प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि 116 में 115, रामबाग इंटर कॉलेज के व्यवस्थापक अमरेश सिंह ने बताया कि 180 में 176 बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बेहोश हुई छात्रा, नहीं दे सकी परीक्षा
जगतपुर (रायबरेली)। राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में अंग्रेजी का पेपर दे रही छात्रा बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे परीक्षा केंद्र में अफरातफरी मच गई। महरानी का पुरवा निवासी वर्षा इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार को वह अंग्रेजी का पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची थी। परीक्षा के दौरान ही वह गिरकर बेहोश हो गई। एसडीएम ऊंचाहार भी पहुंचे और छात्रा को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इससे छात्रा परीक्षा नहीं दे सकी। परिवारीजन भी अस्पताल पहुंच गए। प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा ने बताया कि परीक्षा देते वक्त छात्रा बेहोश हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
सख्ती की वजह से चार हजार से ज्यादा परीक्षार्थी हुए बाहर
बोर्ड परीक्षा में पहले ही दिन हिंदी का पेपर न देने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 4228 रही, जो अब तक की सबसे ज्यादा अनुपस्थिति है। यानी कि जिले के लगभग 65 हजार छात्र-छात्राओं में से 4228 परीक्षार्थियों ने खुद को परीक्षा से बाहर कर लिया है। इसमें हाईस्कूल के 2618 और इंटरमीडिएट के 1610 परीक्षार्थी शामिल हैं। इतनी ज्यादा संख्या में परीक्षार्थियों के अनुपस्थित होने की वजह सख्ती का असर बताया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि स्कूल-कॉलेज बंद होने की वजह से पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका। परीक्षा की तैयारी भी सही ढंग से नहीं कर पाने की वजह से परीक्षार्थी एग्जाम देने नहीं गए।