फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   panchyat elaction

डीडीसी के 164 व अन्य पदों के 4032 परचे बिके

Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
panchyat elaction
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शनिवार से जिले में गहमागहमी शुरू हो गई। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए शनिवार को 164 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, जबकि प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 4032 से अधिक परचे खरीदे गए। ब्लॉकों में काउंटरों पर गहमागहमी का माहौल रहा। इसके अलावा जिला पंचायत व अन्य विभागों से नो ड्यूज लेने के लिए भी लोगों का जमावड़ा बढ़ गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 52 पदों के लिए शनिवार से कलेक्ट्रेट स्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। यहां 164 परचे खरीदे गए।
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान पद के लिए 56, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नौ व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो परचे खरीदे गए। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान पद के लिए 122, बीडीसी के लिए 91, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 45 परचे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान पद के 140, ग्राम पंचायत सदस्य पद के 91 व बीडीसी के 82 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। खीरों प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए गहमागहमी के बीच 240 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान व बीडीसी पदों के लिए पहले दिन 48 परचे बिके। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, छतोह ब्लॉक कार्यालय में परचे खरीदने के लिए सुबह से ही गहमागहमी रही। पदों के लिए 51 परचे खरीदे गए।
सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 73 परचे खरीदे गए। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में गहमागहमी के बीच 41 परचे खरीदे गए।

अमावां में 340 और राही ब्लॉक में विभिन्न पदों के लिए 301 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसके अलावा ऊंचाहार, रोहनियां, महराजगंज, गौरा, डलमऊ, सलोन, सतांव आदि ब्लॉकों में भी करीब 1300 परचे खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed