{"_id":"61e1b8d246c39f313f0c1cce","slug":"padmavat-three-and-a-half-nauchandi-train-was-late-by-three-and-a-half-hours-raibaraily-news-lko6134354147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद्मावत साढ़े तीन, नौचंदी ट्रेन सवा तीन घंटे रही लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावत साढ़े तीन, नौचंदी ट्रेन सवा तीन घंटे रही लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। यही वजह है कि ज्यादातर ट्रेनें देरी से आ रही हैं। यात्रियों को इस सर्द मौसम में कई घंटों तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है।
ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने के बजाए हर दिन बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को पद्मावत एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही।
दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से यहां पहुंची। यात्री तय समय पर सुबह रेलवे स्टेशन पहुंच गए, लेकिन उन्हें ठंड में ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
यही हाल नौचंदी एक्सप्रेस का रहा। सहारनपुर से प्रयागराज संगम लौटने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से आई। इन दोनों ट्रेनों के देर से आने की वजह से प्रतापगढ़ और प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किल हुई।
पंजाब मेल की हालत भी कुछ अच्छी नहीं रही। हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल लगभग ढाई घंटे की देरी से यहां पहुंची। दूसरी तरफ हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल पौन घंटा लेट रही।
नई दिल्ली से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या-12876 नीलांचल एक्सप्रेस लगभग एक घंटा विलंब से आई। काशी विश्वनाथ समेत कई अन्य ट्रेनें भी लगभग आधा घंटा विलंब से पहुंची। इसकी वजह से यात्रियों को ठंड के मौसम में परेशान होना पड़ा। स्टेशन पर टहल कर समय बिताया। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो रही हैं।