फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   padmavat express cancel for two days

दिल्ली में ट्रैफिक ब्लॉक से दो दिन रद्द रहेगी पद्मावत

Sun, 14 Jul 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
padmavat express cancel for two days
रायबरेली। दिल्ली के लिए ट्रेनों से सफर करना हो तो थोड़ा पहले पता कर लेना, क्योंकि मरम्मत और सुधार कार्य के लिए 14 से 22 जुलाई तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना है। इसके लिए दिल्ली जाने वाली ज्यादातर गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। इनमें रायबरेली से होकर चलने वाली पद्मावत एक्सप्रेस को भी दो दिन निरस्त किया जाएगा, जबकि काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और न्यू फरक्का एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे ने अवसंरचना को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नई दिल्ली और तिलक नगर ब्रिज स्टेशनों के बीच दो रेल लाइनों को जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग की अनुमति ली है। इसके लिए 14 से 22 जुलाई तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14207 पद्मावत एक्सप्रेस 18 और 19 जुलाई को, जबकि दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस 19 और 20 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसी तरह मालदा टाउन से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14003 न्यू फरक्का एक्सप्रेस 20 जुलाई को परिवर्तित मार्ग यानी साहिबाबाद-दिल्ली होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन 19 से 21 जुलाई के बीच नई दिल्ली से न होकर दिल्ली जंक्शन से होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दिल्ली में ट्रैफिक ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली गाड़ियों की सूचना जारी कर दी है।
लखनऊ में पांच दिन बढ़ा ट्रैफिक ब्लॉक, प्रभावित रहेंगी रेलगाड़ियां
रायबरेली। लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर वाशेबल एप्रेन का मरम्मत और सुधार कार्य 17 जुलाई तक बढ़ गया है। इससे कई गाड़ियां प्रभावित रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि पहले 25 जून से 12 जुलाई तक 18 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था।

इस ब्लॉक को पांच दिन के लिए 17 जुलाई तक विस्तार दिया गया है। इसी कारण पहले से प्रभावित चल रही गाड़ियों के पटरी पर लौटने में अभी समय लग सकता है।
इनमें रायबरेली से होकर चलने वाली गाड़ियों में ट्रेन नंबर 14003 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 16 जुलाई को, ट्रेन नंबर 14004 आनंद विहार टर्मिनल-मालदा टाउन एक्सप्रेस 14 जुलाई को, ट्रेन नंबर 14307 प्रयाग-बरेली पैसेंजर 18 जुलाई तक, ट्रेन नंबर 14308 बरेली-प्रयाग पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54253 व 54254 प्रयाग-लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54255 व 54256 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54293 व 54294 प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रतापगढ़ पैसेंजर, ट्रेन नंबर 54377 व 54378 प्रयाग घाट-बरेली-प्रयाग घाट पैसेंजर 17 जुलाई तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed