फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Padmavat and Nauchandi came late by three and a half hours

साढ़े तीन घंटे की देरी से आई पद्मावत और नौचंदी

Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Padmavat and Nauchandi came late by three and a half hours
रायबरेली। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर अंकुश लगा रखा है। यही वजह है कि ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। लंबी दूरी की ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं तो कम दूरी वाली ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को सबसे ज्यादा खराब स्थिति पद्मावत और नौचंदी एक्सप्रेस की रही। दिल्ली से प्रतापगढ़ लौट रही गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस की रफ्तार काफी धीमी रही।
विज्ञापन

यह ट्रेन तीन घंटे 35 मिनट की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंची। सहारनपुर से प्रयागराज लौटने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस भी तीन घंटे 12 मिनट की देरी से आई, जिसे रायबरेली स्टेशन पर करीब 26 मिनट तक रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजह यह कि रायबरेली से ऊंचाहार के बीच में एक मालगाड़ी चलाई जा रही थी। कोहरे की वजह से मालगाड़ी की रफ्तार कम थी। इसी कारण नौचंदी रोकी गई।
लखनऊ से प्रयागराज जा रही ट्रेन नंबर-14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी धीमी रफ्तार से चलाई। यह ट्रेन रायबरेली में 28 मिनट देर से पहुंची तो ऊंचाहार में लेटलतीफी बढ़कर 52 मिनट हो गई।
लंबी दूरी की ट्रेनों में पंजाब मेल के संचालन में सुधार दिखा। दोनों दिशाओं से चलने वाली पंजाब मेल आधा-आधा घंटा की देरी से यहां पहुंची।
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर-15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 27 मिनट की देरी से आई। चोपन से टनकपुर जाने वाली ट्रेन नंबर-15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही।

ट्रेनों की लेटलतीफी सिर्फ लंबी दूरी की गाड़ियों में ही नहीं है, बल्कि आसपास के जिलों के बीच चलने वाली ट्रेनें भी विलंब से आ रही हैं।
लखनऊ से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस 32 मिनट की देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरा अधिक होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी है। यही वजह है कि लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed