फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Padayatra organized to promote Swadeshi

Raebareli News: स्वदेशी अपनाने के लिए निकाली पदयात्रा

Mon, 27 Jul 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Padayatra organized to promote Swadeshi
स्वदेशी समर्थक पदयात्रा निकालते स्वदेशी जागरण मंच के पदा​धिकारी व अन्य।
रायबरेली। स्वदेशी जागरण मंच और स्वावलंबी भारत अभियान अवध प्रांत ने रविवार को स्वदेशी समर्थक पदयात्रा का आयोजन किया। यह पदयात्रा गेंगासो से निकाली गई। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, उद्यमिता और स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना था।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले स्वदेशी और उद्यमिता पर एक विचार गोष्ठी हुई। समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्वदेशी अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया। स्वदेशी जागरण मंच के अवध प्रांत संयोजक अमित सिंह वत्स ने कहा कि स्वदेशी राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार है। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से 20 अगस्त तक मैं भी स्वदेशी समर्थक राष्ट्रीय डिजिटल अभियान चलेगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा योजना, नंदिनी योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। लालगंज स्थित स्वावलंबन केंद्र से प्रशिक्षण और आयवृद्धि के अवसरों की भी जानकारी साझा की गई। इस मौके पर जिला संयोजक स्वदेशी जागरण मंच अनुभव श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, डॉ. अविनाश सिंह, रिंकू सिंह, सचिन सिसोदिया, बाबू तिवारी, रविंद्र सिंह, जगन्नाथ, किशन सिंह, सुबोध बाजपेयी, महेंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed