{"_id":"6a23249c687696c7bc09f5a4","slug":"outsourcing-workers-asked-for-18-thousand-honorarium-raebareli-news-c-101-1-slko1032-159584-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मांगा 18 हजार मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मांगा 18 हजार मानदेय
Sat, 06 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन के मनमाने रवैये से आउटसोर्सिंग कर्मियों में नाराजगी है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार और सलोन विधायक अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोगों को 24 घंटे रोशन रखने वाले कर्मियों का जीवन अंधकार में है। उन्हें शासनादेश के बावजूद निर्धारित 18,000 रुपये न्यूनतम मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
बिना सुरक्षा उपकरणों के हाईटेंशन और लोटेंशन लाइनों पर काम कराया जाता है। इससे आए दिन हो रहे हादसों में कर्मचारी असमय मौत का शिकार होते हैं। लगभग 25,000 आउटसोर्सिंग कर्मियों को नियम विरुद्ध तरीके से नौकरी से हटाने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन
पांच कुशल और अकुशल श्रमिकों का दल होना चाहिए, वहां अकेले लाइनमैन से पूरा काम कराकर उनका मानसिक शोषण किया जा रहा है। कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 24 जून को लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।