{"_id":"611aa3668ebc3e42c54b5170","slug":"open-schools-classes-were-conducted-with-50-children-raibaraily-news-lko5915282105","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले स्कूल, 50 फीसदी बच्चों संग चलीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले स्कूल, 50 फीसदी बच्चों संग चलीं कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। करीब साढ़े चार महीने बाद जिले के लगभग चार सौ विद्यालयों में सोमवार को भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू हो गईं। दो पालियों में अलग-अलग 50-50 फीसदी बच्चों को बुलाया गया। विद्यार्थियों में काफी उत्साह दिखा। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को प्रवेश दिया गया। मॉस्क लगवाए गए।
कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सीटें लगवाई गईं। कोविड-19 से बचाव के लिए विद्यालयों में क्या व्यवस्था की गई है, इसका जायजा लेने के लिए विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नेहा प्रकाश भी यहां पहुंची। उन्होंने सुबह से लेकर शाम तक लगभग 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया।
जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों की संख्या 333 और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की संख्या 37 है। अन्य बोर्डों के विद्यालयों की संख्या 30 से अधिक है। सभी विद्यालयों ने सैनिटाइजर, हैंडवाश, थर्मल स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर, प्राथमिक उपचार समेत अन्य व्यवस्थाएं कर ली हैं।
विज्ञापन
सीटिंग प्लान के साथ ही तैयार किए गए टाइम टेबल के अनुरूप कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। पहली पाली की कक्षाएं सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की कक्षाएं 12.30 से सायं 4.30 बजे तक चलीं।
विबग्योर पब्लिक स्कूल, वीणा पाणि इंटर कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए कक्षाएं संचालित की गईं। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य निधि द्विवेदी ने छात्राओं को कोरोना से बचाव के उपाय बताए।
पहले दिन बच्चों की उपस्थिति कहीं-कहीं बहुत कम दिखी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा ने जिले के लगभग सभी ब्लॉकों में जाकर यूपी बोर्ड तथा अन्य बोर्डों के 35 विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में व्यवस्था दुरुस्त रही।
विद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलकी। राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर में लगभग 210 छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। जालिपा प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं राजकीय हाईस्कूल जगतपुर में 50 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। बलिकरन सिंह स्मारक इंटर कॉलेज जगतपुर में 75, राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह में 33 बच्चे आए।
छात्रा रिंकी, आंचल, सुहानी, अनुष्का, प्रीति, मालती, गीता व शिवानी ने कहा कि स्कूल खुलने से काफी राहत मिली है। न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन मुराईबाग में दो पालियों में कक्षाएं संचालित की गईं। सरेनी क्षेत्र के एसएम सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइज करने के बाद प्रवेश दिया गया। दोनों विद्यालयों में उपस्थिति कम रही।
ऊंचाहार क्षेत्र में एनटीपीसी परियोजना के चिन्मय विद्यालय में पहले दिन 95 छात्र-छात्राएं पहुंचे। एसजेएस पब्लिक स्कूल में 150, हरनारायण इंटर कॉलेज में 200, सम्राट अशोक शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में 18, जगदीश प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में 31, श्याम सुंदर विद्यापीठ में 66 बच्चे आए।
अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र में भी स्कूल खुल गए हैं। बच्चों का नाम लिखवाने के लिए अभिभावक पहुंचने लगे हैं। मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज जायस में प्रथम पाली में 121 के सापेक्ष 15 बच्चे पहुंचे। प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने बताया कि पहला दिन होने से बच्चे कम आए हैं।
जीआईसी जायस में 66 छात्रों में से महज आठ पहुंचे। आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज बहादुरपुर में भी उपस्थिति कम रही। महज 20 बच्चे आए। निजी विद्यालयों में रौनक लौटने लगी है। मूनलैड इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावक पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज फुरसतगंज में दो पालियों में कक्षाएं चलीं।
प्रधानाचार्य संदीप चौधरी ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया। कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं का नाम लिखवाने के लिए अलग काउंटर बनाया गया है।