फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Open history sheet of 200 criminals, now to be monitored

200 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, अब होगी निगरानी

Mon, 07 Dec 2020 12:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Open history sheet of 200 criminals, now to be monitored
रायबरेली। अगले साल होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल कराने के लिए जिले के 200 शातिर अपराधियों की हिस्ट्री शीट (एचएस) खोल दी गई है। इन अपराधियों की अब पुलिस न सिर्फ निगरानी करेगी, बल्कि किसी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर इन्हें जेल भी भेजा सकेगा। इसके पीछे मंशा है कि सकुशल चुनाव कराए जा सकें और किसी तरह का माहौल खराब न होने पाए।
विज्ञापन

पंचायत चुुनाव में अपराधी भी पैसे लेकर अपने समर्थित उम्मीदवार का समर्थन करके उन्हें चुनाव जीत दिलाने का दंभ भरते हैं। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने पूरे जिले में अभियान चलाकर शातिर अपराधियों को चिह्नित करके उनकी हिस्ट्री शीट खोलने का फरमान जारी किया था। एसपी के निर्देश पर 18 थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर करीब 200 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली है।
विज्ञापन

एसपी श्लोक कुमार ने प्रमुख अपराधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अमर नगर निवासी मनोज चित्थड़, खालीसहाट निवासी साहब आलम उर्फ शिब्बू, नई बस्ती खतराना निवासी एजाज उर्फ यम्मी, नदी तीर किला बाजार निवासी नूर आलम उर्फ झुटाना की हिस्ट्री शीट खोली गई है। इसी तरह खालीसहाट निवासी रब्बे फैजान, ग्रीबशाह का पुरवा निवासी श्रवण यादव, शिवा यादव, महानंदपुर निवासी सुजीत तिवारी, गोविंद उर्फ कालाजाम, बछरावां क्षेत्र के उफरापुर निवासी विपाती, विनोद, भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे गोपाल मजरे मनेहरू निवासी अमित मिश्रा, पूरे गोकुल मजरे बेलाभेला निवासी पवन यादव, नथईपुर मजरे बेलाभेला निवासी अंकुर सिंह, हमीरपुर निवासी राममिलन यादव की हिस्ट्री शीट खोली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दरियापुर निवासी गोविंद पासी उर्फ निरहुवा, सूरज पासी, उमेश उर्फ अल्ला यादव, बहराना निवासी सरवर, कृष्णा नगर सचिन सोनकर, चकदौलताबाद पुलिस लाइंस निवासी सुभाष कश्यप, मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही निवासी अमन जायसवाल, राही निवासी विशाल मौर्या, डीह थाना क्षेत्र के बेतौरा निवासी शैलेंद्र मौैर्या, लवकुश कुमार, पूरे नथई बेलाभेला निवासी ललित यादव, खीरों निवासी आजाद कुरैशी, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गडरहा निवासी रंजीत कुमार लोधी की भी हिस्ट्री शीट खुली है।
इसके अलावा सलोन क्षेत्र के पूरे चौरिहन मजरे कमरूद्दीनपुर निवासी शशिधर त्रिपाठी, सोनवरषा निवासी राहुल उर्फ कुलजीत सिंह, बछरावां थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी वारिस अली, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सुखईखेड़ा निवासी कुलदीन, सरेनी थाना क्षेत्र के कहिंजर निवासी भोले सिंह उर्फ राज सिंह, विकास सिंह उर्फ लकी सिंह, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के शेखवाड़ा निवासी नयाब आलम उर्फ डैनी, मियां टोला निवासी ताज मोहम्मद, सौदागर उर्फ मुन्ना, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बेनी मजरे गोझरी निवासी मंजीत सिंह उर्फ अभिषेक सिंह, खीरों थाना क्षेत्र के शाहरूख के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों के करीब 200 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली गई है।

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव सकुशल कराने के लिए अपराधियों की हिस्ट्री शीट खुलवाई गई है। संबंधित क्षेत्र के थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि अपराधियों की निगरानी की जाए। यदि इनकी किसी आपराधिक घटना में संलिप्ता मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेजा जाए। माहौैल खराब करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।- श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed