{"_id":"5d3b41108ebc3e6cce1288e7","slug":"opd-stutter-in-protest-against-abusive-in-chc-raibaraily-news-lko4730021146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में हंगामा, अभिलेख फाड़े, ओपीडी ठप, हाईवे पर मार्च निकाल कर थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में हंगामा, अभिलेख फाड़े, ओपीडी ठप, हाईवे पर मार्च निकाल कर थाना घेरा
विज्ञापन
जगतपुर सीएचसी में हंगामें के विरोध में मार्च निकालते डॉक्टर व अन्य स्वाथ्यकर्मी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। एक घायल का इलाज कराने के लिए आए तीमारदारों और उनके साथियों ने सीएचसी जगतपुर में गुरुवार रात जमकर हंगामा काटा। डॉक्टर व महिला स्टाफ के साथ अभद्रता व गाली-गलौज करने के साथ ही तोड़फोड़ की। तमाम अभिलेख फाड़ दिए। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इन लोगों ने स्टाफ को धमकाया।
सूचना पर मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकले। गुस्साए पूरे स्टाफ ने शुक्रवार सुबह ओपीडी ठप करने के साथ ही हाईवे पर विरोध मार्च कर थाने पहुंचकर घेराव किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद ही हटने की चेतावनी दी। हिस्ट्रीशीटर व अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद करीब चार घंटे बाद ओपीडी शुरू हुई।
इलाकाई गांव चिचौली निवासी कुलदीप सिंह उर्फ दीपू सिंह को घायल होने के बाद गुरुवार रात करीब नौ बजे सीएचसी लाया गया। मरीज के साथ आए अशोक सिंह उर्फ रदधू सिंह आदि ने किसी बात पर नाराज हो हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि डॉ. सत्यपाल सिंह, फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला के पहुंचने पर उनके साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए मरीजों के पर्चे व अन्य अभिलेख फाड़ दिए। अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। अभद्र व्यवहार से नाराज पूर स्टाफ ने शुक्रवार सुबह से ही कामकाज ठप कर दिया। अस्पताल से थाने तक हाईवे पर विरोध मार्च किया और थाने पहुंचकर घेराव करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
काफी देर बाद मुकदमा दर्ज होने पर स्टाफ ने सीएचसी पहुंच कर करीब चार घंटे बाद ओपीडी शुरू की। कोतवाली प्रभारी जगतपुर विजय प्रताप यादव ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला की तहरीर पर चिचौली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर व गैंगस्टर का आरोपी अशोक बहादुर सिंह उर्फ रदधू सिंह व अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।