फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One lakh people did yoga with Surya Namaskar

सूर्य नमस्कार के साथ एक लाख लोगों ने किया योग

Sat, 22 Jun 2019 01:12 AM IST
vivek vivek न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली Published by: vivek vivek Updated Sat, 22 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
One lakh people did yoga with Surya Namaskar
रायबरेली में शुक्रवार को मोती लाल नेहरू स्टेडियम में योग करते मंत्री नंद गोपाल नंदी ,डीएम नेहा शर्मा व एसपी सुनील कुमार सिंह व अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से लेकर देहात तक योग को लेकर गजब का उत्साह रहा। बड़े, बूढ़ों के साथ बच्चों ने चटाई और गद्दे पर योग किया। मुख्य आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। यहां पांच हजार से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। योग गुरु डॉ. रवी सिंह ने योग कराया।
विज्ञापन


जिले में करीब एक लाख लोग योग के महापर्व का गवाह बने। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सेहत को लेकर हर किसी में जोश देखने को मिला। बड़े-बूढ़े और महिलाओं के साथ बच्चों व युवाओं ने योगासन की विभिन्न मुद्राओं के जरिए योगा कर स्वस्थ और निरोगी रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य आयोजन किया गया। इसमें शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक लोग जुटे। खुशनुमा मौसम के बीच हरी घास (एस्टोटर्फ) और बिछी रंग-बिरंगी कालीनों पर पीले, नारंगी, सफेद व अन्य रंगों के परिधान पहने लोग सेहत को लेकर फिक्रमंद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टांप, न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक उड्डयन व प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, डीएम नेहा शर्मा, एसपी सुनील कुमार सिंह, सीडीओ राकेश कुमार,  सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश प्रजापति, एडीएम प्रशासन रामअभिलाष, सिटी मजिस्ट्रेट जयचंद्र पांडेय, डीसी मनरेगा पीके सिंह एवं डीडीओ एके वैश्य आदि अधिकारियों ने सूर्य नमस्कार के साथ अनुलोम-विलोम समेत कई योगासन किए।

प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा योग शरीर, मन को सुखपूर्वक स्थिर रखने का मार्ग है। इसका मतलब आसन, व्यायाम या प्राणायाम भर नहीं है। यह एक संपूर्ण स्वस्थ रहने की प्रक्रिया, विधा है। इसमें आठ अंग-यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि होते है।

डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि योग के लक्ष्य को पाने के लिए योगाभ्यासी को सभी अंगों का निष्ठा से पालन करना चाहिए। दूसरों से व्यवहार करते हुए जिन नैतिक मूल्यों का पालन करना होता है, उसे यम कहा गया है। योग के अपने जीवन में ढालने की जरूरत है। इससे मन व शरीर के स्वस्थ होने से सोच भी अच्छी होगी।

योग कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, सारिका शुक्ला, नेहा मिश्रा, बीएसए पीएन सिंह, पीडी प्रेमचंद्र, डॉ. आशा रावत, प्रचारक रामचंद्र, अमरेश, प्रतोष, सुभाष झा, राजीव सिंह, अविनाश सिंह, राहुल सिंह, पंकज द्विवेदी, एएस पांडेय, डॉ. प्रिया, डॉ. अपर्णा, डॉ. अनुभव सहित पांच हजार से अधिक लोगों ने स्टेडियम में योग किया।

छोटे-बच्चों में भी खुद को सेहतमंद रखने का जोश दिखा। स्टेडियम के साथ ही अन्य स्थानों भी नन्हें-मुन्ने बच्चे योग करते नजर आए। छोटे-छोटे बच्चों को देखकर लोग मुस्कुरा भी रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बच्चों को योग के नियमों की जानकारी पहले से ही है। स्टेडियम में तो बच्चे बड़ों को देखकर उसी आसन को करने का प्रयास करते देखे गए।

रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के करीब 40 जवान स्टेडियम में योग करने के लिए पहुंचे। आरएएफ की यह बटालियन कई दिनों से जिले में है। यह बटालियन थाना क्षेत्रों में पद मार्च कर रही है। जरूरत पड़ने पर किसी भी क्षेत्र में सुरक्षा के बंदोबस्त के लिए पहलेे से जानकारी लेने के लिए यह फोर्स यहां पहुंची है। योग करने के साथ यहां सुरक्षा व्यवस्था भी देखी।


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि योग के कार्यक्रम में अच्छा सहयोग करने के लिए जिले के सभी लोगों को धन्यवाद। आज एक लाख से अधिक लोग इस महापर्व का गवाह बनें। हर किसी को योगासन करके खुद को निरोगी बनानेे का जोश देखने को मिला। यह जोश सिर्फ आज तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। नियमित दिखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed