फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   one died in road accident

कार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक गंभीर

Tue, 23 Jun 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
लालगंज (रायबरेली)। सरेनी रोड पर पुरे बेचू गांव के निकट मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल पर पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साइकिल चला रहा अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुरे बेचू निवासी राजकुमार अपनी मां नन्हका को साइकिल पर बैठाकर किसी काम से लालगंज आ रहा था। तभी गांव के ही निकट सरेनी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

जहां राजकुमार की मां नन्हका (60) को चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि राजकुमार की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतका के छोटे बेटे शिवकुमार की 25 जून को शादी होनी है। शादी से पहले ही घर में मातम पसर गया। मृतका के परिवारीजनों ने कोतवाली में कार के चालक विकास चौहान निवासी हरीपुर के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव के निकट लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार की रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें ऊंचाहार क्षेत्र के जसौली निवासी संदीप कुमार, मिश्रीलाल निवासी जसौली और नेपाल के मुंटारि जिले के रहने वाले प्रमोद कुमार घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed