फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One died in accident

पिकअप में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल

Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One died in accident
सलोन (रायबरेली)। सलोन कोतवाली में रविवार को खड़ी पिकअप में टकराने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। बाइक सवार दोनों भाई प्रतापगढ़ तरफ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

इटावा जिले के कृपालपुर गांव निवासी गुलशन रविवार को अपने छोटे भाई शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर रायबरेली मार्ग से होते हुए प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे।
सलोन कस्बे के पास एक कोल्ड स्टोरेज के समीप लकड़ी लदी एक मिनी पिकअप खड़ी थी। बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई खड्ड में जाकर घायल हो गया। आननफानन घायल युवक को सीएचसी सलोन पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसे में गुलशन की मौत हुई है, जबकि उसका छोटा भाई शिवम घायल हुआ है। सूचना परिवारीजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed