फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One crore rupees defrauded in the name of sending abroad

Raebareli News: विदेश भेजने के नाम पर एक करोड़ की ठगी

Sun, 14 Dec 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 14 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
One crore rupees defrauded in the name of sending abroad
लालगंज। विदेश भेजने के नाम पर सौ से अधिक युवाओं से ठगी का मामला सामने आया है। डलमऊ रोड पर संचालित एक फर्जी कंपनी पर अजरबैजान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से एक करोड़ से अधिक की राशि रुपये वसूलने का आरोप है। मामले की शिकायत पीड़ितों ने एसपी से की है।
विज्ञापन

पवई मौरावां निवासी सूर्यपाल यादव व जोहवानटकी डलमऊ निवासी अरविंद ने बताया कि कंपनी के संचालकों ने इलेक्ट्रिशियन, शटरिंग और फूड पैकेजिंग के नाम पर भर्ती की थी। इस दौरान नौकरी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने किसी से 90 हजार तो किसी से एक से डेढ़ लाख रुपये तक की धनराशि वसूली। इसके बाद युवाओं को पासपोर्ट, वीजा और फर्जी हवाई टिकट भी उपलब्ध कराए। दस्तावेजों की जांच में ठगी का खुलासा हुआ। आरोपियों की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी कागजात फर्जी निकले।
विज्ञापन

सूर्यपाल व अरविंद ने इस मामले में बहाई के जाकिया खान, मोनू यादव, रोहित कुमार पर ठगी करने का आरोप लगाया है। ठगी के शिकार कई युवकों पहले कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया था कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़ित युवक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed