फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   One cm every hour. Growing Ganga

हर घंटे एक सेमी. बढ़ रही गंगा

Sun, 10 Jul 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 10 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
One cm every hour. Growing Ganga
रायबरेली में शनिवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र के कटरी इलाके में गंगा का बढ़ता जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला
गंगा का जलस्तर हर घंटे एक सेंटीमीटर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ रहा है। शनिवार को जलस्तर 96.100 मीटर पहुंच गया। खेतों में पानी घुसने लगा है। इससे कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। वहीं तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम किए जाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। चेतावनी बिंदु के सापेक्ष पानी 96.100 मीटर पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां पानी से डूब गई हैं। साथ ही अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह, चकमलिक भीटी, जहांगीराबाद, नेवादा पट्टी, भीरनपुर, रामपुर लूक आदि गांवों के खेत में पानी जाने लगा है।
विज्ञापन


ग्रामीण रामदीन, संतराम, राम अवतार व रामकुमार का कहना है कि लगातार नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे रात की नींद उड़ गई है। खेतोें तक पानी पहुंचने लगा है। यही हाल रहा तो उड़द, सरसों की खेतों में बोई गई फसल डूबकर खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कोई पहला मौका नहीं। हर साल गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरी क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर गंगा का पानी बढ़ जाता है। चूंकि यह गांव गंगा के किनारे हैं। ऐसे में बाढ़ आने पर लोगों की खासकर फसलें खराब होने का दंश झेलना पड़ता है। इस बार भी बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण चिंतित हैं।

नदी का जलस्तर कितना बढ़ा और कितना घटा, इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्रीय जल आयोग की है। बावजूद आयोग में तैनात अधिकारी, कर्मचारी नदी का जलस्तर की जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने यह कहते हुए जानकारी देने से इंकार कर दिया कि हमें कुछ नहीं पता।

कानपुर से जलस्तर के बारे में जानकारी लीजिए। यहीं दफ्तर भी मनमाने तरीके से खुल रहा है। यह हाल तब है, जब जलस्तर दिनोंदिन बढ़ रहा है। हालांकि बाद में तहसील के अफसरों से जानकारी करने पर जलस्तर की जानकारी हो सकी।


एसडीएम डलमऊ क्षत्रपाल का कहना है कि गंगा का जलस्तर हर घंटे एक सेमी. की रफ्तार से बढ़ रहा है। बाढ़ से निपटने के पूरे इंतजाम हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed