फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   On the third day, the figure of 42 thousand was crossed

Raebareli News: तीसरे दिन 42 हजार का आंकड़ा पार

Sat, 21 Mar 2026 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
On the third day, the figure of 42 thousand was crossed
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में ज्यादा तेजी आ गई है। तीसरे दिन 42 हजार से अधिक कॉपियां जांची गई।
विज्ञापन

शुरूआती दो दिन 30 हजार के अंदर कॉपियां जांची जा रही थीं। कॉपियां जांचने के काम में अब रफ्तार आई है। यही रफ्तार बनी रही तो तय वक्त में काम पूरा करा लिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य लगातार चलता रहेगा। छुट्टी भी मिलनी मुश्किल है। अभी लगभग 10 फीसदी कॉपियां आनी बाकी हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए शहर में चार केंद्र बनाए गए हैं। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज और पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, जबकि महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जा रही हैं। चारों केंद्रों पर लगभग 3.70 लाख कॉपियां आवंटित की गई हैं, जिनमें हाईस्कूल की कॉपियां करीब दो लाख और इंटरमीडिएट की कॉपियां करीब 1.70 लाख हैं। अब तक 3.45 लाख कॉपियां मिल चुकी हैं। शेष कॉपियां भी जल्दी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन का कार्य 18 मार्च को शुरू हुआ था। शुरूआती दो दिनों में लगभग 57 हजार काॅपियां ही जांची जा सकी थीं, लेकिन तीसरे दिन काम ने रफ्तार पकड़ी। तीसरे दिन शुक्रवार को 42 हजार से ज्यादा कॉपियां जांच ली गईं। इस तरह अब तक 89 हजार से ज्यादा कापियों का मूल्यांकन करा लिया गया है। तीसरे दिन भी लगभग 1100 परीक्षकों ने काम किया। कॉपी जांचने के काम में 1600 से अधिक परीक्षकों की ड्यूटी लगी हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एक अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा कराना है, जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed