फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Officers appointed to conduct panchayat elections

पंचायत चुनाव कराने के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी

Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officers appointed to conduct panchayat elections
रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों को नियुक्त करते हुए अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव के मुताबिक सीडीओ अभिषेक गोयल को प्रभारी अधिकारी एवं डीडीओ शोभनाथ चौरसिया, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विजय प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा को सहायक प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) नियुक्त किया गया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी व सहायक चकबंदी अधिकारी हरचंदपुर विजेंद्र प्रताप सिंह, चकबंदी अधिकारी सलोन प्रथम राकेश कुमार सिंह को मतपत्र व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ कोषाधिकारी जितेंद्र सिंह को यात्रा भत्ता व्यवस्था का प्रभारी और सहायक कोषाधिकारी को सहायक प्रभारी बनाया गया है। निर्वाचन प्रपत्र, स्टेशनरी, मतदान सामग्री किट, मतगणना सामग्री किट संग्रह पैकेटिंग एवं वितरण आदि कार्य की जिम्मेदारी उप कृषि निदेशक एचएन सिंह, जिला कृषि अधिकारी रवि प्रकाश, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरूण कुमार त्रिपाठी, सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्रा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अरविंद कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, विकास खंड राही अमावां, हरचंदपुर को नियंत्रण कक्ष व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष व समस्त एसडीएम को आदर्श आचार संहिता की जिम्मेदारी दी गई है। एडीएम (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीके कुरील, अधिशाषी अभियंता विद्युत ओपी सिंह को टेंटेज, प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन व प्रशासन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को वाहन एवं ईंधन व्यवस्था की जिम्मेदारी गई है। एडीएम प्रशासन राम अभिलाष, समस्त एसडीएम को मतदाता सूची की जिम्मेदारी दी गई। भोजन एवं जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सभी बीडीओ व सीएचसी अधीक्षक को दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed