फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   NTPC

ऐश पाइप की लीकेज की मरम्मत, पूरी क्षमता से चली यूनिट

Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
NTPC
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की ऐश पाइपलाइन में हुई लीकेज बंद हो गई है। मंगलवार देर रात तकनीकी टीम ने पाइप की वेल्डिंग कर लीकेज की मरम्मत की, जिसके बाद यूनिट पूरी क्षमता से बिजली उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को एनटीपीसी परियोजना की 500 मेगावाट उत्पादन क्षमता की छठवीं यूनिट से अरखा ऐश पांड को जाने वाले एक पाइप में मुगलपुर गांव के पास लीकेज हो गया था, जिससे राख पानी के तेज प्रेशर के साथ गांव को जाने वाली सड़क पर बहने लगी थी। इससे वहां अफरातफरी मच गई थी। इसकी वजह से उत्पादन भी घटाना पड़ा था। मंगलवार रात तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पाइप में हुए लीकेज को वेल्डिंग कर पैचिंग की।
विज्ञापन

पाइप की मरम्मत के बाद उससे राख की सप्लाई शुरू हो गई है, जिससे परियोजना के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। लीकेज ठीक होने के बाद यूनिट फल लोड पर चलाई जा रही है। बुधवार की शाम यूनिट से 490 मेगावाट बिजली उत्पादन रिकॉर्ड किया गया। बाबत परियोजना के असिस्टेंट जनसंपर्क अधिकारी आज्ञाशरण सिंह ने बताया कि लीकेज की मरम्मत हो गई है। यूनिट पूरी क्षमता से चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed