फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Now the survey will decide the development of the city

अब सर्वे तय करेगा शहर के विकास का खाका

Thu, 13 Feb 2020 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Now the survey will decide the development of the city
सर्वे तय करेगा विकास का खाका
विज्ञापन

114 शहरों में रायबरेली नगर पालिका का भी चयन, 29 फरवरी तक चलेगा सर्वे
दैनिक जीवन से जुड़ी पहलुओं पर आधारित 24 सवाल पूछे जाएंगे, मिलेगा सम्मान
रायबरेली। देश के 114 शहरों में 01 से 29 फरवरी के बीच इज ऑफ लिविंग सर्वे किया जा रहा है। जिन शहरों का सर्वे किया जा रहा है, उनमें रायबरेली शहर को भी शामिल कर लिया गया है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर किए जा रहे सर्वे का फीडबैक शहर के भविष्य की विकास योजनाएं तय करेगा।
सर्वे के जरिए शहर की आधारभूत संरचना के विकास का खाका खींचा जाएगा। सर्वे में शहर के दैनिक जीवन से जुड़ी पहलुओं पर आधारित कुल 24 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों के वैकल्पिक जवाब भी पोर्टल पर मौजूद हैं। जवाब का चयन कर फीडैक फॉर्म को सबमिट करने के लिए ओके बटन दबाना होगा। सबसे ज्यादा फीडबैक देने वाले शहर को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार शहरों के संस्थागत, आर्थिक और सामाजिक विकास स्थानीय लोगों की जरूरतों के अनुकूल करना चाहती है। इसके लिए फीडबैक से लेकर शहरों की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों के विकास के लिए ज्यादा फोकस करने की जरूरत वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर लक्ष्य आधारित विकास योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर रायबरेली शहर में शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, बिजली, ट्रांसपोर्ट, बैंक, वित्तीय प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही सर्वे के माध्यम से लोगों की आदमनी व रोजगार की उपलब्धता और जरूरत से संबंधित जानकारी भी एकत्र की जाएगी।
इन सवालों के देने होंगे जवाब-
आपका नाम, आपकी उम्र, आपका व्यवसाय क्या है।
क्या आपके शहर में बच्चों के लिए गुड क्वालिटी एजुकेशन अफोर्डेबल है।
क्या आपके शहर में क्वालिटी हेल्थ केयर सर्विसेस अफोर्डेबल है।
क्या आपके शहर में रेटल हाउसिंग अफोर्डेबल है।
अपने शहर में साफ-सफाई को लेकर कितना संतुष्ट हैं।
आपके शहर में पानी की सप्लाई की रेटिंग क्या देंगे।
जलभराव की समस्या आपके शहर में कितनी बार होती है।
शहर कितना सेफ है।
शहर में आना कितना अफोर्डेबल है।
क्या आप मानते हैं कि आपका शहर रहने के लिए सेफ और सिक्योर है।
आपके शहर में इमरजेंसी सर्विसेज जैसे एंबुलेंस, फायर बिग्रेड की क्या स्थिति है।
क्या आपके शहर में पब्लिक प्लेस महिलाओं के लिए सेफ है।
इस तरह सर्वे में लें भाग
सर्वे में आम आदमी भी भाग ले सकते हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए https://www.eol2019.org/citizenfeedback वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर लॉगिन करना होगा। इसको करने के बाद अपना राज्य और अपने शहर का चयन करके सर्वे में हिस्सा लिया जा सकता है।

इज ऑफ लिविंग 2019 के सर्वे के लिए रायबरेली नगर पालिका का भी चयन कर लिया गया है। नगर पालिका के अलावा अन्य विभागों की ओर से कराए गए कार्यों की फीडिंग कराई जा रही है। फीडिंग का कार्य 14 फरवरी तक किया जाना है। लगभग 85 फीसदी फीडिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। 15 फरवरी से आम जनता की राय ली जानी है। इसलिए शहर के लोग भाग लें और अपनी राय दें। सब कुछ ठीकठाक रहा तो भविष्य में इस सर्वे के जरिए स्मार्ट सिटी की सौगात यहां के लोगों को मिलेगी।- बालमुकुंद मिश्रा, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed