फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Notices issued to 161 schools for failing to apply for the INSPIRE Award.

Raebareli News: इंस्पायर अवार्ड में आवेदन नहीं करने पर 161 स्कूलों को नोटिस

Wed, 07 Oct 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 07 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 161 schools for failing to apply for the INSPIRE Award.
रायबरेली। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों से वैज्ञानिक सोच पर आधारित आइडिया, नवाचार एवं नए विचारों के साथ नामांकन की रफ्तार बहुत धीमी है। शासन स्तर पर इसे लेकर नाराजगी जाहिर की गई है। अब तक 2218 आवेदन हो सके हैं। इसके चलते जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक के 161 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। साथ ही बीएसए को भी पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि बेसिक के 363 स्कूलों से एक भी आवेदन पोर्टल पर लोड नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत बच्चों को उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को बेहतर मंच देने का प्रयास किया जाता है। ज्यादा से ज्यादा बच्चे प्रतिभाग कर सकें, इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर रोजाना समीक्षा कराई जा रही है। इस बार प्रत्येक विद्यालय को पांच-पांच नामांकन कराने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई कराने वाले सभी बोर्डों के 1073 स्कूल संचालित हैं। इस हिसाब से 5365 बच्चों के नामांकन का लक्ष्य मिला है। इसमें माध्यमिक को 1665 और बेसिक को 3700 बच्चों के नामांकन कराने हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 2218 आवेदन पोर्टल पर लोड हुए हैं। डीआईओएस ने माध्यमिक के 161 स्कूलों को नोटिस दिया है। डीआईओएस ने बताया कि इन स्कूलों को हर हाल में 10 अक्तूबर तक आवेदन अपलोड करने होंगे। ऐसा न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला समन्वयक ने बताया कि आवेदन में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीआईओएस ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed