{"_id":"59456bc94f1c1b606b8b4756","slug":"notice-to-two-shoppers-suspending-the-fertilizer-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकान सस्पेंड दो दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकान सस्पेंड दो दुकानदारों को नोटिस
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
डीएपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने शनिवार को खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान खामियां मिलने पर उर्वरक की एक दुकान को जहां सस्पेंड कर दिया, वहीं दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। खाद के दस और धान के बीज के नौ नमूने भरे। इस छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप रहा।
खरीफ की फसल की बोआई-रोपाई के दौरान मिलावटी खाद व बीज की बिक्री रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी ने 21 दुकानों पर छापेमारी की। किलौली, अटौरा बुजुर्ग, अचलेश्वर, रहवां, हरचंदपुर, गंगागंज स्थित दुकानों पर की गई छापेमारी में 10 खाद और नौ बीज के नमूने भरे गए। इनको जांच के लिए भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सतांव ब्लॉक के किलौली स्थित यादव ट्रेडर्स की उर्वरक की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है।
यहां उर्वरक की बिक्री मनमाने तरीके से की जा रही थी। रमेश चौधरी अहमदपुर किलौली और गुप्ता ट्रेडर्स किलौली की बीज की दुकान के निरीक्षण में खामियां मिलीं। इस पर दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।