{"_id":"621d2af06d0b760f3f67eee2","slug":"notice-to-shopkeepers-who-sold-much-urea-bags-to-single-farmer-raibaraily-news-lko619851524","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दुकानदारों ने किसानों को बेची 25 से 50 बोरी तक खाद, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दुकानदारों ने किसानों को बेची 25 से 50 बोरी तक खाद, नोटिस
विज्ञापन
रायबरेली। तमाम प्रयासों के बाद भी खाद विक्रेता मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। एक-एक किसान को 50-50 बोरी तक यूरिया खाद की बिक्री की गई। पीओएस मशीन से खाद बिक्री की रिपोर्ट आने के बाद किसानों को 25 से लेकर 50 बोरी तक खाद बेचने वाले 21 खाद विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सभी को तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। इससे खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।
यूरिया और डीएपी की कालाबाजारी और किल्लत को खत्म करने के लिए किसानों में खेत के हिसाब से खाद बेचने के आदेश दिए गए हैं। बिना आधार नंबर के किसानों को खाद न देने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन मनमाने तरीके से खाद की बिक्री की जा रही है। पीओएस मशीन से खाद बिक्री की रिपोर्ट आने के बाद 21 ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने 25 से 50 बोरी खाद तक एक ही किसान को बेची है। प्रथम दृष्टया मनमानी प्रतीत होने पर दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने विश्वास टेडर्स ओनई सतांव, अरुण कुमार तिवारी कमालगंज सलोन, कमला इंटरप्राइजेज भोजपुर, जय माता दी ट्रेडर्स लालगंज, आर्या इंटरप्राइजेज दीनशाह गौरा, ललित ट्रेडर्स धरई चौराहा, साधन सहकारी समिति मधुरपुर, प्रकाश खाद भंडार भीतरगांव, साधन सहकारी समिति लालूपुर चौहान, इफ्को किसान सेवा केंद्र बछरावां, साधन सहकारी समिति ऐहार, यादव टेडर्स थुलवासा, साधन सहकारी समिति कासिमपुर, काव्या ट्रेडर्स कोटवा मोहम्मदाबाद, साधन सहकारी समिति भांव और यादव खाद भंडार पूरे महावल सिंह को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि एक-एक किसान को 25 से 50 बोरी तक यूरिया खाद बेचने वाले दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।